Thursday, 12 March 2026

☰

SIGN IN
SUBSCRIBE NOW
Facebook Twitter Youtube Instagram Pinterest Linkedin Telegram
  • ePaper
Thursday, 12 March 2026

☰

  • होम
  • राष्ट्र वैभव
  • खेल वैभव
  • व्यपार वैभव
  • हिंदी है हम
  • विश्वास न्यूज़
  • विडियो
  • Cross Word
  • #Neet Results
  • होम
  • राष्ट्र वैभव
  • खेल वैभव
  • व्यपार वैभव
  • हिंदी है हम
  • विश्वास न्यूज़
  • विडियो
  • Cross Word
  • #Neet Results
SUBSCRIBE NOW
SIGN IN

पंतजलि में अत्याधुनिक ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला (fruit fly) अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन

by Gujarat Vaibhav News Desk
March 11, 2026
in राष्ट्र वैभव
0
पंतजलि में अत्याधुनिक ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला (fruit fly) अनुसंधान प्रयोगशाला का उद्घाटन
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आयुर्वेदिक अनुसंधान को मिली एक नवीन दिशा

• अनुसंधान की नवीन सुविधाएं भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा युवा वैज्ञानिकों को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करेंगी – आचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार। भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक विज्ञान के समन्वय के उद्देश्य से कार्यरत पतंजलि अनुसंधान संस्थान द्वारा आज एक महत्वपूर्ण वैज्ञानिक उपलब्धि प्राप्त करते हुए अत्याधुनिक ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला अनुसंधान प्रयोगशाला का औपचारिक उद्घाटन, संस्थान के मार्गदर्शक, धन्वन्तरि स्वरुप, आयुर्वेद को विश्व पटल पर स्थापित करने वाले प्रतिष्ठित वैज्ञानिक आचार्य बालकृष्ण द्वारा किया गया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं तथा विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस उपलब्धि को और भी विशेष बना दिया।
यह ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला प्रयोगशाला आधुनिक जैव-चिकित्सीय अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जोकि औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक औषधियों के वैज्ञानिक मूल्यांकन को नई दिशा प्रदान करेगी। मनुष्यों से आनुवंशिक समानता के कारण ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला जैवचिकित्सा अनुसंधान में एक शक्तिशाली मॉडल जीव के रूप में उभरी हैं। ज़ेब्राफ़िश की Early Development Stages में पारदर्शी संरचना और तीव्र प्रजनन क्षमता और ड्रोसोफिला मक्खियों के छोटे जीवन चक्र के कारण यह जीव Disease Mechanisms, Toxicology और Drug Discovery अनुसंधान के लिए अत्यंत उपयोगी माने जाते हैं।
इस अवसर पर संबोधित करते हुए आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा में अपार ज्ञान का भंडार है, जिसे आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों के माध्यम से प्रमाणित करना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि सनातन ऋषियों की विधा को, वैदिक चेतना को, ऊर्जा को, भारत के स्वर्णिम काल को, पुनःस्थापित करने और इन्हें विश्व के समक्ष साक्ष्य-सहित, आधुनिक अनुसंधान तकनीकों के माध्यम से प्रस्तुत करने का कार्य पतंजलि कर रहा है। ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला जैसी उन्नत मॉडल प्रणाली हमारे वैज्ञानिकों को यह अवसर प्रदान करेगी कि वे औषधीय पौधों और आयुर्वेदिक उत्पादों के प्रभावों को सूक्ष्म स्तर पर समझ सकें और उन्हें वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ प्रस्तुत कर सकें।
उन्होंने आगे कहा कि पंतजलि अनुसंधान संस्थान ने पिछले कुछ वर्षों में कई ऐसे वैज्ञानिक अध्ययन किए हैं जिनसे यह सिद्ध हुआ है कि आयुर्वेदिक औषधियां न केवल प्रभावी हैं बल्कि सुरक्षित भी हैं। इस नवीन प्रयोगशाला के माध्यम से पतंजलि के वैज्ञानिकों को Metabolic Diseases, Neurological Diseases, Inflammation Related Problems और Cancer जैसे विभिन्न जटिल रोगों पर आयुर्वेदिक औषधियों के प्रभावों का गहन अध्ययन करने का अवसर प्राप्त होगा। इस प्रकार की सुविधाएं भारत को वैश्विक वैज्ञानिक मानचित्र पर और अधिक सशक्त बनाएंगी तथा युवा वैज्ञानिकों को नवाचार और अनुसंधान के लिए प्रेरित करेंगी।
इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनुराग वार्ष्णेय ने कहा कि ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला मॉडल आधुनिक जैव-चिकित्सीय अनुसंधान में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसकी पारदर्शी संरचना वैज्ञानिकों को जीव के अंदर होने वाली जैविक प्रक्रियाओं को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर प्रदान करती है।
उन्होंने कहा कि इस नई सुविधा के माध्यम से औषधीय पौधों से प्राप्त यौगिकों की जैविक क्रियाओं और औषधियों के प्रभाव को समझने में नवीन दिशा मिलेगी।
ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला प्रयोगशाला के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि यह सुविधा अत्याधुनिक तकनीकों और उपकरणों से सुसज्जित है। इसमें नियंत्रित तापमान और प्रकाश व्यवस्था वाले विशेष एक्वेरियम सिस्टम स्थापित किए गए हैं, जो ज़ेब्राफ़िश के स्वस्थ विकास के लिए आवश्यक वातावरण प्रदान करते हैं। इसी तरह, ड्रोसोफिला के लिए Culture Bottle का प्रयोग किया गया है, एवं इन्हें नियंत्रित तापमान में रखने की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त, उच्च-रिज़ॉल्यूशन माइक्रोस्कोपी और इमेजिंग प्रणालियां भी उपलब्ध कराई गई हैं, जिनकी सहायता से वैज्ञानिक, भ्रूण विकास, कोशिकीय गतिविधियों और जैविक प्रक्रियाओं का सूक्ष्म अध्ययन कर सकेंगे।
पंतजलि अनुसंधान संस्थान में पहले से ही विभिन्न जीव मॉडल्स जैसे कि Rats, Mice, Rabit, Hamsters, Guinea Pigs, C. elegans पर व्यापक शोध कार्य किया जा रहा है। ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला अनुसंधान प्रयोगशाला इन सभी क्षेत्रों के वैज्ञानिकों को एक साझा मंच प्रदान करेगी, जिससे आयुर्वेदिक औषधियों के प्रभावों का समग्र अध्ययन किया जा सकेगा।
पतंजलि द्वारा स्थापित इस नवीन ज़ेब्राफ़िश और ड्रोसोफिला अनुसंधान प्रयोगशाला द्वारा संस्थान भारतीय पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक विज्ञान के समन्वय के माध्यम से वैश्विक स्तर पर अनुसंधान और नवाचार को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Gujarat Vaibhav News Desk

Gujarat Vaibhav News Desk

Downloads

Android Apple
Footer -2

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Pinterest Linkedin Telegram
  • Comics
  • Crosswords
  • Mah Jongg
  • Sudoku
  • Wordwipe
  • Horoscopes
  • Solitaire
  • TV Listing

About Us

  • Public Relations
  • Careers
  • Diversity & Inclusion
  • Newspaper in Education
  • Today's Paper
  • BrandStudio
  • Events
  • Policies & Standards

Get The Post

  • Home Delivery
  • Digital Subscription
  • Gift Subscription
  • Mobile & Apps
  • Newsletter & Alerts
  • Gujarat Vaibhav Post Live
  • Reprints and Permission
  • Post Store
  • Books & eBooks
  • eReplica

Help

  • Contact the Newsroom
  • Contact Customer Care
  • Reader Representative
  • Advertise
  • Licensing & Syndication
  • Request a Correction
  • Send a News Tip

Terms of Use

  • Digital Products Terms of Sale
  • Print Products Terms of Sale
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Submission & Discussion Policy
  • RSS Terms of Service
  • Ad Choices
Footer -2

Read our E-Paper

Developed by : India Online Business Solution

Add New Playlist

No Result
View All Result

© 2020 Gujarat Vaibhav | India Online Business Solutions

  • TRENDING TODAY
  • Gujarat
  • Rajasthan
  • Videos
  • Entertainment

Subscription

गरमागरम खबरे

E Paper

समाचार

  • राष्ट्र वैभव
  • विदेश वैभव

कोविड -19

  • वीडियो & Podcast
  • Expert वैभव
  • Report वैभव
  • विश्व Tracker

राज्य वैभव

  • गुजरात वैभव
  • राजस्थान वैभव
  • पंजाब वैभव
  • राजधानी वैभव
  • उत्तर प्रदेश वैभव
  • उत्तराखंड वैभव
  • मध्यप्रदेश वैभव
  • छत्तीसगढ़ वैभव
  • हरियाणा वैभव
  • बिहार वैभव
  • झारखंड वैभव
  • हिमाचल वैभव
  • महाराष्ट्र वैभव
  • दिल्ली वैभव

Commerce वैभव

  • Agro वैभव
  • Industry वैभव
  • Economy वैभव
  • वैभव Market
  • वैभव Budget 20-20

Crossword + "Free Games"

  • Comics
  • Sudoku
  • Mahjongg
  • Word Wipe
  • Solitaire

विचार विमर्श

  • Editorial वैभव
  • आपकी राइ
  • Columnist
  • वैभव Bloggers
  • Interviews
  • Cartoon
  • आपकी संपादक
  • News Correction

Sports Vaibhav

  • Athletic
  • Cricket
  • Football
  • Hockey
  • Motorsports
  • Tennis
  • Races
  • Other Sports

वैभव Entertainment

  • कला वैभव
  • Dance
  • चल चित्र
  • Theatre
  • Music
  • Reviews

समाज वैभव

  • History
  • सभ्यता एव संस्कृति

पुस्तक संसार

  • Authors
  • Reviews

बच्चो की प्यारी दुनियाँ

Lifestyle वैभव

  • Travel
  • Fashion
  • Food
  • Fitness
  • Homes
  • Luxury
  • Farming

Sci-Tech वैभव

  • Technology
  • विज्ञान वैभव
  • Environment

Edu वैभव

  • Career
  • College
  • School

Multimedia Vaibhav

वैभव विशेष

नारी विशेष

देश के जवान

हमारा आर्य समाज

वैभव धर्म

मैं भी पत्रकार

  • Classifieds
  • eBooks
  • Subscribe
  • About Us
Lost your password?