- तीन घंटे तक चली गोष्ठी में गूंजे गीत, गजल और दोहे; राम-भक्ति रचनाओं से राममय हुआ सभागार
अहमदाबाद । छह दशकों से हिंदी सेवा में समर्पित संस्था ‘साहित्यालोक’ की मासिक काव्य-गोष्ठी 29 मार्च 2026 को युवा कवि आनंद सिद्धार्थ के निवास पर संपन्न हुई। वरिष्ठ कवि ओंकार अग्निहोत्री की अध्यक्षता एवं रितेश त्रिपाठी के कुशल संचालन में आयोजित इस गोष्ठी में काव्य रसों का अनूठा संगम देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत में महामंत्री चन्द्रमोहन तिवारी ने दिवंगत मनीषी डॉ. किशोर काबरा को उनकी अमर पंक्तियों के साथ नमन किया। इसके साथ ही कवि दिनेश वशिष्ठ को पुत्री के विवाह की बधाई दी गई। तीन घंटे चली इस गोष्ठी में काव्य मेनारिया की राम-भक्ति रचना के बाद पूरा माहौल राममय हो गया गोष्ठी में डॉ. सतीन देसाई, ओंकार अग्निहोत्री, चन्द्रमोहन तिवारी, हरिवदन भट्ट, रितेश त्रिपाठी, दिनेश वशिष्ठ, डॉ. ख़ामोश भागिया, जितेन्द्र सिंह चौहान ‘पुष्प’, नरपत वैतालिक आशिया, नित्यानंद पांडेय, छत्रपाल वर्मा, किशोर शाक्य, डॉ. अविनाश पाठक, आनंद सिद्धार्थ, नलिनी शर्मा ‘कृष्णा’, सौरभ सिंह, आलोक ‘गुंजन’ और काव्य मेनारिया ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष ओंकार अग्निहोत्री की सकारात्मक टिप्पणियों के बाद गोष्ठी मंत्री हरिवदन भट्ट ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मीनाक्षी भट्ट, अदिति सिंह और आकाश अग्निहोत्री जैसे सुविज्ञ श्रोता भी उपस्थित रहे।

