- मैत्री संघ के संस्थापक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने मेहमानों का साफा एवं खेस पहनाकर स्वागत किया
- निशुल्क सर्व रोग जांच, रक्तदान शिविर आयोजित, आंखों के नंबर वाले चश्मा वितरित
- हजारों महिला ने राजस्थानी घूमर गाने पर किया नृत्य़
अहमदाबाद
तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की प्रेरणा से पिछले 15 वर्षों से अहमदाबाद में आयोजित हो रहा ‘राजस्थान स्थापना दिवस’ इस वर्ष भी अभूतपूर्व उत्साह और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। गुजराज मैत्री संघ द्वारा आयोजित इस समारोह में भक्ति, शक्ति और सेवा का त्रिवेणी संगम देखने को मिला। समारोह का मुख्य आकर्षण ‘राष्ट्र रक्षा यज्ञ’ रहा, जिसमें विश्व भर में व्याप्त अराजकता के बीच भारत की सुरक्षा और समृद्धि हेतु सभी ने आहुति दी। सांस्कृतिक संध्या में प्रसिद्ध लोक गायिका आशा वैष्णव के गीतों पर पूरा पंडाल झूम उठा। विशेष रूप से हज़ारों महिलाओं ने पारंपरिक ‘घूमर’ नृत्य कर राजस्थानी संस्कृति की छटा बिखेरी। महाराणा प्रताप और सरदार वल्लभभाई पटेल के विशाल कट-आउट्स से सजा पंडाल देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। समारोह केवल उत्सव तक सीमित नहीं रहा; यहाँ 900 से अधिक लोगों के लिए ‘निशुल्क सर्व रोग जांच शिविर’ लगाया गया और 300 से अधिक जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए गए। थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ और महिला गृह उद्योग की प्रदर्शनी के माध्यम से बहनों के उत्पादों की भारी बिक्री कर उन्हें प्रोत्साहित किया गया कार्यक्रम में राजस्थान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया, गुजरात भाजपा के मुख्य प्रवक्ता डॉ. अनिल पटेल, विधायक अमित भाई शाह, हर्षद पटेल, जीतू पटेल, अमित ठाकर, दिनेश सिंह कुशवाहा, और डॉ. हसमुख पटेल सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। इसके अलावा स्टैंडिंग अध्यक्ष देवांग दाणी, हितेश बारोट, दिलीप बगड़िया, धर्म सिंह देसाई, कांति पटेल, अंजलि कौशिक, निक्की शाह, धर्मिष्ठा गज्जर और बाबू जडफीया ने भी गरिमामय उपस्थिति दर्ज कराई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गुजरात भाजपा अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा और गृहमंत्री हर्ष संघवी ने बधाई संदेश भेजकर आयोजन की सराहना की। मैत्री संघ के संस्थापक नरेंद्र सिंह राजपुरोहित ने सभी मेहमानों साफा और खेस पहनाकार का स्वागत किया। इस अवसर पर पी.आर. काकरिया, हनुमान प्रसाद गुप्ता, दिनेश चंद्र अग्रवाल, किशन दास अग्रवाल, चीरीपाल, सुभाष जोड़ीवाल, महेश सिंह कुशवाह, पंकज महिपाल, प्रवीण द्वारी, डॉ. हसमुखभाई अग्रवाल, जगदीश काबरा, किशन बिश्नोई, मदन सिंह राजपूत, किशन सिंह राजपूत और राहुल अग्रवाल सहित राजस्थानी समाज के कई प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

