नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन मध्यांचल उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री द्वारा शपथ विधि कराई
अहमदाबाद । स्थानीय ‘ट्रीटोटल होटल’ (गुरुकुल) में माहेश्वरी सखी संगठन, अहमदाबाद द्वारा सत्र 2024-2026 के समापन और नए सत्र (2026-2029) के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। “कोहिनूर बम्पर हाउजी विद लंच” थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में लगभग 170 सखियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और महेश वंदना से हुई। अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन (मध्यांचल) की उपाध्यक्ष उर्मिला कलंत्री ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इस अवसर पर कांता मोदानी को गुजरात प्रांत की अध्यक्षा बनने पर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। निवर्तमान अध्यक्षा निक्की राठी और सचिव सुमन काबरा ने पिछले दो वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और सभी दानदाताओं, सीए व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में शहर के विभिन्न मंडलों की दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें तारा दम्मानी व संगीता मंधानिया (अहमदाबाद जिला), ममता कोठारी व रेखा जागेटिया (संगिनी संगठन), राजश्री बागड़ी व ममता माहेश्वरी (मणिनगर मंडल), संगीता बिड़ला (नारायणी संगठन), ममता खटोड़ (एक्टिव क्लब ओढव) और शर्ली बाफ़ना (ब्लू सिटी पॉज़िटिव फोरम) प्रमुख थीं। साथ ही संरक्षक सदस्य राधा माहेश्वरी, इंदिरा राठी और पूर्व अध्यक्षाएं सरोज राठी, मीना मूंदड़ा व अनुराधा अजमेरा भी उपस्थित रहीं। हाउजी और क्विज़ के माध्यम से सदस्यों ने पिछले दो वर्षों की यादें ताज़ा कीं। सखियों ने मिंट मोहितो, पनीर टिक्का, चीज़ सिगार, वेज बिरयानी, दाल मखनी और बैकडिश मैक्रोनी जैसे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। नई अध्यक्षा निशानागौरी ने आगामी चार कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए विश्वास दिलाया कि सखी संगठन की सफलता का सफर इसी जोश के साथ जारी रहेगा।
नई कार्यकारिणी
- संगठन ने घोषणा की कि अब से कार्यकाल 3 वर्ष का होगा। नई टीम के प्रमुख नाम इस प्रकार हैं:
- अध्यक्ष: निशा नागौरी
- सचिव: उषा माहेश्वरी
- कोषाध्यक्ष: मनीषा धूत
- प्रचार प्रसार मंत्री: अंजुश्री बिड़ला
- संरक्षक सदस्य (नवनियुक्त): उषा सोमानी एवं सुशीला माहेश्वरी।
- कार्यकारिणी सदस्य: सुमन काबरा, सविता जैसलमेरिया, पूजा कासट, प्रियंका लड्ढा, टीना राठी, स्नेहा माहेश्वरी, लताज डागा, उमा माहेश्वरी, भाग्यश्री मूंदड़ा।
- नव चयनित सदस्य: सरिताजी करनानी, शशिकलाजी थिरानी, सविताजी राठी, पूजाजी
सोमानी।

