Friday, 03 July 2026

☰

SIGN IN
SUBSCRIBE NOW
Facebook Twitter Youtube Instagram Pinterest Linkedin Telegram
  • ePaper
Friday, 03 July 2026

☰

  • होम
  • राष्ट्र वैभव
  • खेल वैभव
  • व्यपार वैभव
  • हिंदी है हम
  • विश्वास न्यूज़
  • विडियो
  • Cross Word
  • #Neet Results
  • होम
  • राष्ट्र वैभव
  • खेल वैभव
  • व्यपार वैभव
  • हिंदी है हम
  • विश्वास न्यूज़
  • विडियो
  • Cross Word
  • #Neet Results
SUBSCRIBE NOW
SIGN IN

वैश्विक शांति और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में गौरवपूर्ण क्षण,आचार्य बालकृष्ण “I AM PEACEKEEPER – Champion Health Award 2026” से सम्मानित

by Gujarat Vaibhav News Desk
May 22, 2026
in राष्ट्र वैभव
0
वैश्विक शांति और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में गौरवपूर्ण क्षण,आचार्य बालकृष्ण “I AM PEACEKEEPER – Champion Health Award 2026” से सम्मानित
0
SHARES
29
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

आज विश्व जिस मानसिक तनाव, असंतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है, उसका समाधान प्रकृति और भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित हैःआचार्य बालकृष्ण

हरिद्वार। योग, आयुर्वेद और भारतीय ज्ञान परंपरा के पथ-प्रदर्शक आचार्य बालकृष्ण को अंतरराष्ट्रीय मंच पर आज एक और प्रतिष्ठित सम्मान से अलंकृत किया गया। मुंबई में आयोजित वैश्विक “Billionaires for Peace Conclave 2026” में उन्हें “I AM PEACEKEEPER – Champion Health Award 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान विश्व शांति, मानवता, स्वास्थ्य सेवा और वैश्विक कल्याण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। आचार्य बालकृष्ण को यह सम्मान ऐसे समय में प्राप्त हुआ है जब आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा पद्धति को पूरी दुनिया में अभूतपूर्व स्वीकार्यता मिल रही है। उन्होंने अपने अनुकरणीय शोध, वैज्ञानिक दृष्टिकोण और वैश्विक प्रयासों के माध्यम से आयुर्वेद को केवल पारंपरिक चिकित्सा पद्धति तक सीमित नहीं रहने दिया, अपितु उसे आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान और समग्र स्वास्थ्य के साथ जोड़कर नई दिशा प्रदान की है। उनके नेतृत्व में पतंजलि द्वारा भारतीय पौराणिक ग्रन्थों में समाहित ज्ञान को आधुनिक विज्ञान के साक्ष्य-आधारित परिणामों में माध्यम से विश्व के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। सम्मान प्राप्त करने के उपरांत आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि एक स्वस्थ मानव ही शांतिपूर्ण समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है। आयुर्वेद मात्र एक चिकित्सा पद्धति नहीं, अपितु सम्पूर्ण मानवता को संतुलित, निरोग और सकारात्मक जीवन की दिशा प्रदान करने वाला विज्ञान है। भारत सदैव “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना का प्रतिनिधित्व करता आया है और आज पूरी दुनिया शांति, सहअस्तित्व और समग्र स्वास्थ्य के लिए भारत की ओर आशा भरी दृष्टि से देख रही है। आज विश्व जिस मानसिक तनाव, असंतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है, उसका समाधान प्रकृति और भारतीय ज्ञान परंपरा में निहित है। योग और आयुर्वेद विश्व को केवल रोगमुक्त ही नहीं, बल्कि तनावमुक्त और संघर्षमुक्त जीवन की दिशा भी प्रदान करते हैं। आगे उन्होंने कहा कि यह सम्मान व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आयुर्वेद और उन करोड़ों लोगों का सम्मान है जिन्होंने प्राकृतिक जीवनशैली को अपनाकर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ व्यक्तित्त्व, स्वस्थ समाज की नींव रखी और मानवता के संदेश को आगे बढ़ाया है। आचार्य बालकृष्ण ने वैश्विक स्तर पर स्वास्थ्य जागरूकता, प्राकृतिक चिकित्सा और मानव कल्याण के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया है। उनके प्रयासों ने भारतीय आयुर्वेद को विश्व मंच पर नई प्रतिष्ठा दिलाई है और करोड़ों लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया है। यह प्रतिष्ठित आयोजन “I AM PEACEKEEPER” अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य विश्वभर में शांति, न्याय, सद्भाव और मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देना है। इस वैश्विक पहल से नोबेल शांति पुरस्कार विजेता, उद्योगपति, नीति निर्माता, सामाजिक चिंतक और विभिन्न देशों के आध्यात्मिक नेता जुड़े हुए हैं। सम्मेलन में विश्व शांति और मानव कल्याण को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श हुए तथा अनेक अंतरराष्ट्रीय हस्तियों ने भाग लिया। आचार्य बालकृष्ण को मिला यह सम्मान न केवल पतंजलि परिवार के लिए गौरव का विषय है, अपितु यह भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा और वैश्विक स्तर पर आयुर्वेद के बढ़ते प्रभाव का परिचायक है। वैश्विक मंच पर भारतीय संस्कृति, योग और आयुर्वेद की बढ़ती प्रतिष्ठा प्रदर्शित करती है कि आने वाला समय प्राकृतिक चिकित्सा, समग्र स्वास्थ्य और मानवीय मूल्यों का है।

Gujarat Vaibhav News Desk

Gujarat Vaibhav News Desk

Next Post
लंदन में सोनम कपूर की आलीशान हवेली को लेकर बवाल, पड़ोसियों ने जताई नाराजगी

लंदन में सोनम कपूर की आलीशान हवेली को लेकर बवाल, पड़ोसियों ने जताई नाराजगी

Downloads

Android Apple

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Pinterest Linkedin Telegram
  • Comics
  • Crosswords
  • Mah Jongg
  • Sudoku
  • Wordwipe
  • Horoscopes
  • Solitaire
  • TV Listing

About Us

  • Public Relations
  • Careers
  • Diversity & Inclusion
  • Newspaper in Education
  • Today's Paper
  • BrandStudio
  • Events
  • Policies & Standards

Get The Post

  • Home Delivery
  • Digital Subscription
  • Gift Subscription
  • Mobile & Apps
  • Newsletter & Alerts
  • Gujarat Vaibhav Post Live
  • Reprints and Permission
  • Post Store
  • Books & eBooks
  • eReplica

Help

  • Contact the Newsroom
  • Contact Customer Care
  • Reader Representative
  • Advertise
  • Licensing & Syndication
  • Request a Correction
  • Send a News Tip

Terms of Use

  • Digital Products Terms of Sale
  • Print Products Terms of Sale
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Submission & Discussion Policy
  • RSS Terms of Service
  • Ad Choices

Read our E-Paper

Developed by : India Online Business Solution

Add New Playlist

No Result
View All Result

© 2020 Gujarat Vaibhav | India Online Business Solutions

  • TRENDING TODAY
  • Gujarat
  • Rajasthan
  • Videos
  • Entertainment

Subscription

गरमागरम खबरे

E Paper

समाचार

  • राष्ट्र वैभव
  • विदेश वैभव

कोविड -19

  • वीडियो & Podcast
  • Expert वैभव
  • Report वैभव
  • विश्व Tracker

राज्य वैभव

  • गुजरात वैभव
  • राजस्थान वैभव
  • पंजाब वैभव
  • राजधानी वैभव
  • उत्तर प्रदेश वैभव
  • उत्तराखंड वैभव
  • मध्यप्रदेश वैभव
  • छत्तीसगढ़ वैभव
  • हरियाणा वैभव
  • बिहार वैभव
  • झारखंड वैभव
  • हिमाचल वैभव
  • महाराष्ट्र वैभव
  • दिल्ली वैभव

Commerce वैभव

  • Agro वैभव
  • Industry वैभव
  • Economy वैभव
  • वैभव Market
  • वैभव Budget 20-20

Crossword + "Free Games"

  • Comics
  • Sudoku
  • Mahjongg
  • Word Wipe
  • Solitaire

विचार विमर्श

  • Editorial वैभव
  • आपकी राइ
  • Columnist
  • वैभव Bloggers
  • Interviews
  • Cartoon
  • आपकी संपादक
  • News Correction

Sports Vaibhav

  • Athletic
  • Cricket
  • Football
  • Hockey
  • Motorsports
  • Tennis
  • Races
  • Other Sports

वैभव Entertainment

  • कला वैभव
  • Dance
  • चल चित्र
  • Theatre
  • Music
  • Reviews

समाज वैभव

  • History
  • सभ्यता एव संस्कृति

पुस्तक संसार

  • Authors
  • Reviews

बच्चो की प्यारी दुनियाँ

Lifestyle वैभव

  • Travel
  • Fashion
  • Food
  • Fitness
  • Homes
  • Luxury
  • Farming

Sci-Tech वैभव

  • Technology
  • विज्ञान वैभव
  • Environment

Edu वैभव

  • Career
  • College
  • School

Multimedia Vaibhav

वैभव विशेष

नारी विशेष

देश के जवान

हमारा आर्य समाज

वैभव धर्म

मैं भी पत्रकार

  • Classifieds
  • eBooks
  • Subscribe
  • About Us
Lost your password?