Friday, 06 February 2026
Friday, 06 February 2026
Gujarat Vaibhav News Desk

Gujarat Vaibhav News Desk

अहमदाबाद सिविल अस्पताल में 202वां अंगदान, ब्रेनडेड पिता के हृदय, लिवर, किडनी और आंखों का किया गया दानअहमदाबाद । अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में ‘राष्ट्रीय अंगदान दिवस’ शनिवार से दो दिन पहले 202वां अंगदान हुआ है। इसमें सिविल अस्पताल को लिवर, हृदय, दो किडनी और दो आंखों का दान प्राप्त हुआ है। पुत्र के ब्रेनडेड होने पर पिता ने अपने पुत्र के अंगों का दान करने का निर्णय लिया था।गणपतभाई ने बताया कि धीरज लंबे समय से बीमारी से पीड़ित था। इसलिए मैं बीमारी से पीड़ित व्यक्ति की स्थिति को अच्छी तरह समझ सकता हूं। इसीलिए बीमारी से पीड़ित लोगों को नया जीवन मिले और वे बेहतर जीवन जी सकें, इसके लिए मैंने अपने पुत्र के अंगों का दान करने का विचार किया।सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने इस अंगदान के बारे में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि सिविल अस्पताल में अब तक कुल 202 अंगदान हो चुके हैं, जिनके माध्यम से कुल 664 अंगों का दान प्राप्त हुआ है। इससे 645 लोगों को नया जीवन प्रदान किया गया है।

Page 123 of 150 1 122 123 124 150

Add New Playlist