- हिमाचल के सोलन में लैंडस्लाइड, NH-5 बंद; गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाईवे पर पत्थर गिरे
नई दिल्ली
आज देश के 14 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तराखंड के ज्यादातर जिलों के लिए 11-14 अगस्त तक रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के ज्यादातर जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है।हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में शुक्रवार तड़के सुबह लैंडस्लाइड हो गया। इसके चलते शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 बंद हो गया। राज्य में हृ॥-21 भी लैंडस्लाइड की वजह से बंद है। इसके अलावा 242 अन्य रोड भी बारिश की वजह से ब्लॉक हैं।उत्तराखंड में केदारनाथ जाने वाला गुप्तकाशी-गौरीकुंड हाईवे पत्थर और मलबा गिरने की वजह से ब्लॉक हो गया है। हाईवे का 60 मीटर का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है।उधर, रुद्रप्रयाग जिले में स्ष्ठक्रस्न टीम ने नदी में फंसे एक व्यक्ति को बचाया। यह व्यक्ति केदारनाथ धाम से लौट रहा था। लैंडस्लाइड से सड़क ब्लॉक होने की वजह से व्यक्ति शॉर्टकट रास्ते से गुप्तकाशी लौट रहा था। इसी दौरान वह नदी में फंस गया। यहां भारी बारिश होगी: हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु।यहां मध्यम बारिश होगी: झारखंड, ओडिशा।