पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि सरकार को बाढ़ और महामारी को ध्यान में रखकर अपनी कार्य योजना बनानी चाहिए।वे वर्षा और बाढ़ में सरकारी अस्पतालों की दुर्गति पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। सिन्हा ने कहा कि थोड़ी भी वर्षा होने पर सरकारी अस्पतालों में जल जमाव हो जाता है।ये वर्षों से हो रहा है लेकिन सरकार चुपचाप तमाशबीन रहती है। कुछ वर्ष पूर्व नालन्दा मेडिकल कॉलेज अस्पताल, पटना में वर्षा का पानी भर जाने पर सांप और भर्ती मरीज एक साथ दिखाई पर रहे थे। यह राष्ट्रीय समाचार बना था और बिहार की वदनामी हुई थी। इस साल वर्षा अधिक नहीं हुई है फिर भी हाजीपुर सदर अस्पताल के ऑपरेशन थेटर में पानी भर गया था। मुजप्फरपुर, अररिया, दरभंगा सहित विभिन्न अस्पतालों में पानी भर गया था। सिन्हा ने कहा कि राज्य में वर्षा औऱ बाढ़ जनित विमारियों का प्रकोप शुरू हो गया है।डेंगू जैसे रोगों से वचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग असफल साबित हो रही है।जब इन विमारियों का स्वरुप आपदा में परिणत होगा तब राज्य सरकार जगेगी।