पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जिनसे बिहार नहीं संभल रहा है उनके द्वारा देश बनाने का वयान हास्यास्पद है। वे मुख्यमंत्री के वयान पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान नहीं कर रही है। कार्यपालिका के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र से वाहर जाकर हस्तक्षेप किया जा रहा है।
सिन्हा ने कहा है कि शिक्षा विभाग को राजभवन के अधिकार क्षेत्र में अतिक्रमण से बचना चाहिए। वे विभाग द्वारा बी आर ए वी विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के कुलपति और प्रतिकुलपति का शिक्षा विभाग द्वारा वेतन वंद करने और वित्तीय अधिकारों पर रोक लगाये जाने और राजभवन द्वारा उसे अनुचित कहे जाने पर अपना विचार व्यक्त कर रहे थे।
सिन्हा ने कहा कि बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम1976 के अधीन कुलाधिपति ही विश्वविद्यालय मामलों में कार्रवाई हेतु सक्षम प्राधिकार है।शिक्षा विभाग को मात्र ऑडिट करने की शक्ति है।लेकिन विभाग राजभवन के अधिकार क्षेत्र में अनावश्यक अतिक्रमण कर विवाद पैदा कर रहा है।आबश्यक समझने पर विभाग किसी मामले में राजभवन सचिवालय का ध्यान आकृष्ट कर सकता है लेकिन सीधे कार्रवाई कर गलत परम्परा स्थापित कर रहा है।