पटना। भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने जदयू द्वारा पाकिस्तान की कानून व्यवस्था को भारत से बेहतर बताने पर करारा प्रहार किया है और कहा है कि महागठबंधन सरकार का तुष्टीकरण और पाकिस्तान प्रेम बिहार और बिहारियों को शर्मसार कर दिया है।
सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन सरकार का पाकिस्तान प्रेम आकस्मिक औऱ अनायास नहीं है। ये वोट के लिये अल्पसंख्यकों का तुष्टीकरण और पाकिस्तान का गुणगान में वर्षों से लगे हुए हैं। प्रधानमंत्री ने 9 अगस्त को भारत छोड़ो दिवस पर ‘तुष्टीकरण-क्विट इंडियाÓ का उद्ïघोष किया है जिससे ये भयभीत हो गये हैं। इन्हें लगता है कि अब इनकी दुकान वंद होने वाली है।
सिन्हा ने कहा कि पाकिस्तान प्रेम के अतिरेक में बिहार के हिंदुओं और उनके देवी देवताओं का अपमान और दमन महागठबंधन सरकार की प्राथमिकता सूची में है। सीमावर्ती जिलों किशनगंज, अररिया, पूर्णिया औऱ कटिहार के दर्जनों स्थान से हिंदू पलायन कर रहे हैं। उनके जान-माल और बहु- बेटियों की इज्जत की रक्षा करने में सरकार कोई रुचि नहीं ले रही है। बांग्लादेशी मुसलमानों का निर्बाध आगमन जारी है। इन अवैध लोगों के द्वारा यहां आतंक मचा दिया गया है। हिंदू भयभीत होकर अपना घर , जमीन औऱ पशुधन को वहीं छोड़कर सुरक्षित ठिकानों पर पलायन कर रहे हैं।