नई दिल्ली। साल 2021 के लिए गुरुवार को 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स का अनाउंसमेंट किया गया। रॉकेट्री- द नंबी इफेक्ट को बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिला है। पुष्पा के लिए अल्लू अर्जुन बेस्ट एक्टर बने हैं। यह सम्मान पाने वाले वे पहले तेलुगु एक्टर हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए आलिया भट्ट और मिमी के लिए कृति सेनन को संयुक्त रूप से बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में कई फिल्मों को एक से अधिक अवॉर्ड मिले। फिल्म क्रक्रक्र को कुल सात अवॉर्ड मिले। गंगूबाई काठियावाड़ी और सरदार उधम को पांच-पांच अवॉर्ड मिले। वहीं द कश्मीर फाइल्स ने दो अवॉर्ड अपने नाम किए।