मराठी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा सीमा देव को लेकर बुरी खबर सामने आ रही है। लंबे बीमारी के चलते सीमा देव का निधन हो गया है। 81 साल की उम्र में अभिनेत्री ने आखिरी सांस ली है। सीमा के देहांत से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। साथ ही सिनेमाजगत को उनकी मौत से भारी नुकसान हुआ है। मराठी फिल्मों के अलावा सीमा देव ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी कमाल की एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता था।सीमा देव एक्टर रमेश दुबे की पत्नि और डायरेक्टर अभिनय देव की मां थीं। इतना ही नहीं इनके छोटे बेटे अंजिक्य देव भी फिल्म इंडस्ट्री के जानेमाने कलाकार हैं। खबर है कि सीमा देव काफी सालों से बीमार चल रही थीं। वह अल्जाइमर नामक गंभीर बीमारी से जूझ रहीं थी, जिसके चलते अब वह जिंदगी की जंग हार गई है। एक्ट्रेस ने मुंबई के ब्रांदा स्थिति अपने घर पर आखिरी सांस ली है।