पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा केंद्र सरकार पर आरोप लगाए जाने पर कहा है कि सरकारी खजाना लूटकर अकूत सम्पत्ति बनाने वाले पहले राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई का हिसाब दें और तब देश की चिंता करें। सिन्हा ने कहा इनके परिवार को राज्य या केंद्र की सरकार में जब भी मौका मिला इन्होंने दोंनो हाथों से सरकारी खजाने को लूटा और संपत्ति अर्जित की।उसी का परिणाम है कि ये स्वयं औऱ सभी पारिवारिक सदस्य भरस्टाचार के मामलों में कानून के गिरफ्त में हैं और न्यायालय का चक्कर लगा रहे हैं।
सिन्हा ने कहा कि विपक्षी दलों का समूह आई एन डी आई ए में लोकधन लूटने वालों और भ्रष्टाचारियों की भरमार है।कांग्रेस, आप, टी एम सी,आर जे डी, डी एम के सहित कुछ अन्य दलों के नेता या तो जेल में है या जमानत पर हैं।अपना अस्तित्व के संकट के कारण इन्होंने जमाबड़ा किया है। इनके नैतिक और मानवीय मूल्यों का पतन हो चुका है।