नई दिल्ली
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंद्रयान-3 का जिक्र करते हुए बताया कि कैबिनेट ने वैज्ञानिकों की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की है। उन्होंने घोषणा की कि हर साल 23 अगस्त को नेशनल स्पेस डे बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन की सफलता न सिर्फ भारतीय अतरिंक्ष अनुसंधान संगठन (ISRP) की जीत है, बल्कि भारत की प्रगति और वैश्विक मंच पर आगे बढ़ने का प्रतीक है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि चंद्रयान-3 की सफलता में महिला वैज्ञानिकों का बड़ा महत्व है।
इसके लिए हमें गर्व है। उन्होंने आगे कहा कि भारत ने चंद्रयान-3 की सफलता से विश्व में एक अलग पहचान बनाई है। आज पूरा देश चंद्रयान की सफलता का जश्न मन रहा है। चंद्रयान की सफलता केवल भारत की अंतरिक्ष अभियान से जुड़े लोगों की उपलब्धि नहीं है, यह पूरे भारत की उपलब्धि है।
बता दें कि चंद्रयान मिशन-3 ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को साफ्ट लैंडिंग की थी। इस तरह भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला पहला देश और चंद्रमा की सतह पर जाने वाला चौथा देश बना है। gujaratvaibhav.com