इस्लामाबाद। पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम प्रांत खैबर पख्तूनवा में हुए हमले में नौ सैनिक मारे गए और पांच अन्य घायल हो गए। सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने बताया कि प्रांत के बन्नू जिले के जानी खेल इलाके में गुरुवार की रात एक मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने सैन्य काफिले के पास खुद को विस्फोट से उड़ा लिया। इसमें नौ सैनिक मारे गए।
झारखंड में चारा घोटाले मामले में 35 अभियुक्तों को सजा सुनाई गई
रांची। अविभाजित बिहार के अरबों रुपए के बहुचर्चित चारा घोटाल घोटाले के अंतिम मामले कांड संख्या आरसी 48 ए/96 में आज रांची के सीबीआई की विशेष अदालत में 35 अभियुक्तों को सजा सुनाई गयी। सभी को अधिकतम चार-चार साल की सजा और सबसे कम 75 हजार तथा सबसे अधिक एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है। एक करोड़ का जुर्माना जिला पशुपालन पदाधिकारी गौरी शंकर प्रसाद को लगाया गया ।
श्रीलंका में ईंधन कोटा प्रणाली खत्म
कोलंबो। श्रीलंका में ईंधन खरीदी के लिए लागू क्यूआर कोटा प्रणाली शुक्रवार को समाप्त समाप्त कर दी गयी। ऊर्जा मंत्री कंचन विजेशेकरा ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि एक साल पहले देश में विदेश मुद्रा भंडार की कमी की वजहर से कोटा प्रणाली को लागू किया गया था, लेकिन अब स्थित सुधर चुकी है।
वेनेजुएला में हुई सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत
कराकस। वेनेजुएला के उत्तरी राज्य ला गुएरा में गुरुवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य सात लोग घायल हो गए। यह जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी।