गांधीनगर
राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने गुजराती, हिंदी, अंग्रेजी और संस्कृत भाषा के साथ ही विश्व की अन्य छह भाषाओंका प्रमाणित ज्ञान रखने वाले 19 वर्षीय युवा राजमान नकुम को अभिनंदन दिया। राज्यपाल ने राजमान नकुम को भाषाओं का अति दुर्लभ ज्ञान विकसित करके माता-पिता, गुजरात प्रदेश और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं दीं। मूल राजकोट निवासी और वर्तमान में आणंद के जीसेट. कॉलेज में तीसरे वर्ष में अध्ययनरत राजमान कपिल नकुम भारतीय भाषाओं के साथ ही फ्रेंच, जर्मन, स्पेनिश, इटालियन, पोर्टुगिज और रशियन भाषा भी बोल, लिख और पढ़ सकते हैं। तमाम भाषाओं का अभ्यास करके उन्होंने कई प्रमाण पत्र हासिल किए हैं। छोटी सी उम्र में 10 भाषाएं जानने वाले गुजरात के राजमान नकुम की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। राजमान नकुम ने राज्यपाल से आशीर्वाद लिया।