नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को राजघाट के गांधी दर्शन परिसर में राष्ट्रपिता की 12-फुट की प्रतिमा का अनावरण किया और कहा कि महात्मा गांधी द्वारा दिखाए गए रास्ते से विश्व शांति के लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने गांधी वाटिका का भी उद्घाटन किया, जहां राजघाट स्मारक के पास गांधी दर्शन में विभिन्न मुद्राओं में गांधी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, महात्मा गांधी पूरी दुनिया को एक परिवार मानते थे। उन्होंने आगे कहा कि भारत वैश्विक भाईचारे, सहयोग और शांति को प्रोत्साहित कर रहा है और जी-20 का नेतृत्व कर रहा है। राष्ट्रपति ने यह भी उम्मीद जताई कि जी-20 सम्मेलन में विदेशी प्रतिभागी गांधी दर्शन का भी दौरा करेंगे और गांधी के बारे में जानेंगे। मुर्मू ने कहा कि गांधी वाटिका में गांधी की प्रतिमा आगंतुकों, खासतौर पर बच्चों को प्रेरित करती रहेगी। बापू के आदर्श और मूल्य सनातनी हैं। अब भी विश्व शांति का लक्ष्य उनके दिखाए गए रास्ते से ही हासिल की जा सकता है। उन्होंने सभी से प्रयास करने का आह्वान किया ताकि प्रत्येक नागरिक, खासतौर पर युवा और बच्चे, जितना संभव हो सकते गांधी और उनके आदर्शों के बारे में जानें। उन्होंने कहा कि गांधी स्मृति और गांधी समिति और अन्य इस तरह के संस्थान इसके लिए बहुत महत्वपूर्ण बन गए हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और गांधी दर्शन के उपाध्यक्ष विजय गोयल भी कार्यक्रम में मौजूद थे।