उदयपुर। उदयपुर में जन्माष्टमी का उत्सव मनाने के दौरान लोहे का पोल सीमेंट के ब्लॉक सहित उखड़कर छात्राओं पर गिर गया। इससे 2 छात्राओं की मौत हो गई और 3 छात्राएं घायल हैं। हादसा बुधवार दोपहर 12:15 बजे हुआ। स्टूडेंट्स मटकी फोड़ कार्यक्रम में भाग लेने स्कूल के पोर्च में इकठ्ठा हुए थे।
अफगानिस्तान, पाकिस्तान के बीच तोरखम सीमा चौकी पर हुईं झड़पें
तोरखम। पाकिस्तान के तोरखम चौकी पर बुधवार को अफगान सेना और पाकिस्तानी सीमा सैनिकों के बीच गोलीबारी हुई। स्थानीय लोगों ने यह जानकारी दी। स्थानीय लोगों के अनुसार, झड़पों से बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए क्योंकि नागरिकों को अपना घर छोड़ने पड़ा। तोरखम चेकपॉइंट अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच तीन प्रमुख व्यापार और पारगमन मार्गों में से एक है जिसका उपयोग इस्लामाबाद मध्य एशिया में अपना माल पहुंचाने के लिए करता है।
वियतनाम की समुद्री सीमा के पास लाइव-फायर अभ्यास कर रहा चीन
बीङ्क्षजग। चीनी सेना वियतनाम की समुद्री सीमा के पास दक्षिण चीन सागर में लाइव-फायर अभ्यास कर रही है। चीन समुद्री सुरक्षा प्रशासन ने बुधवार को यह जानकारी दी ।
इंडोनेशिया में समुद्री लहरों की चपेट में आने से चार मछुआरों की डूबने से मौत
जकार्ता। इंडोनेशिया के पूर्वी जावा प्रांत में बुधवार तड़के एक नाव के समुद्री लहरों की चपेट में आने और चार मछुआरों की डूबने से मौत हो गई जबकि अन्य तीन लापता हैं।
अन्नदाता के साथ ऊर्जा दाता हो रहा किसान : गडकरी
खंडवा। केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि किसान अब महज अन्नदाता नहीं रहा, उसके साथ ही वह ऊर्जा दाता भी हो रहा है। गडकरी भारतीय जनता पार्टी की जन आशीर्वाद यात्रा को हरी झंडी दिखाने मध्यप्रदेश के खंडवा आए थे। इस दौरान उन्होंने यात्रा के समारोह को संबोधित किया।