- इसे चंद्रयान-3 की लैंडिंग के 4 दिन बाद कैप्चर किया था
वॉशिंगटन
अमेरिकी स्पेस एजेंसी NASA ने चंद्रयान-3 के लैंडर की तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर चांद की कक्षा में घूम रहे NASA के लूनर रिकॉनिसेंस ऑर्बिटर (LRO) ने 27 अगस्त को खींची थी। विक्रम लैंडर 23 अगस्त को शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रमा पर उतरा था।इससे पहले, ISRO ने 5 सितंबर की शाम को विक्रम लैंडर की 3D फोटो शेयर की थी। इसरो ने X पोस्ट में लिखा- इसे देखने का असली मजा रेड और सियान रंग के 3D ग्लास से आएगा। ये तस्वीर प्रज्ञान रोवर ने लैंडर से 15 मीटर दूर यानी करीब 40 फीट की दूरी से क्लिक की थी।नासा ने X पोस्ट में लिखा- LRO ने चांद की सतह पर मौजूद चंद्रयान-3 के लैंडर की सैटेलाइट तस्वीर ली। नासा ने तस्वीर में लैंडर को एक बॉक्स के अंदर दिखाया है। साथ ही कहा- लैंडर के आस-पास दिख रही रोशनी लैंडर के धुएं के चांद की मिट्टी के संपर्क में आने से बनी है। विक्रम लैंडर की ये तस्वीर प्रज्ञान रोवर पर लगे दो नेविगेशन कैमरों की मदद से ली गई है। इसरो ने कहा- ये 3-चैनल वाली तस्वीर है। यह असल में दो तस्वीरों का मिश्रण है। एक तस्वीर रेड चैनल पर है। दूसरी ब्लू और ग्रीन चैनल पर है। दोनों को मिलाकर ये तस्वीर बनी है। इस तस्वीर को 3D चश्मे से देखने पर विक्रम लैंडर 3D में दिखेगा।