गुवाहाटी। इंडिगो की उड़ान में यात्रा कर रहे एक यात्री पर अन्य यात्री के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगा है। उसे गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया है। विमान मुंबई से गुवाहाटी जा रहा था। इंडिगो ने एक बयान में कहा कि शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई है। एयरलाइन जरूरत पड़ने पर जांच में सहायता के तैयार है। हालांकि, एयरलाइन ने घटना के बारे में ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है।एयरलाइन ने कहा कि मुंबई-गुवाहाटी के बीच (इंडिगो फ्लाइट) 6ई-5319 पर यात्रा कर रहे एक यात्री को एक अन्य यात्री से कथित यौन उत्पीड़न की शिकायत मिलने के बाद आगमन पर गुवाहाटी पुलिस को सौंप दिया गया। शिकायतकर्ता ने स्थानीय पुलिस में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। जहां जरूरी होगा, हम उनकी जांच में सहायता प्रदान करेंगे।