श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के नरला गांव में मंगलवार को तलाशी दल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। इसके बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया।जम्मू जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मुकेश सिंह ने कहा कि एनकाउंटर में एक जवान घायल हो गया। आतंकवादियों के खात्मे के लिए अतिरिक्त जवानों को भेजा गया है।
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन 15 सितम्बर तक
नयी दिल्ली। कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, सामाजिक कार्य, विज्ञान तथा इंजीनियङ्क्षरग, सार्वजनिक मामले, नागरिक सेवा, व्यापार और उद्योग आदि जैसे क्षेत्रों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों के लिए दिये जाने वाले पद्म पुरस्कारों के वास्ते नामांकन या सिफारिशें 15 सितम्बर तक ऑनलाइन की जा सकती हैं।
पाकिस्तान में 11 ड्रग तस्कर गिरफ्तार
इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पादक पदार्थ निरोधी बल विभिन्न अभियानों के तहत देशभर में मादक पदार्थों के 11 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। एएनएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एएनएफ के अधिकारियों ने 70 ग्राम ड्रग्स जब्त किया, जिसमें मेथामफेटामाइन से भरे कैप्सूल, चरस, अफ़ीम और हेरोइन शामिल है। इस दौरान कई वाहनों को •ाब्त किया गया।
रूस के साइबेरिया में विमान की आपात लैंङ्क्षडग
मॉस्को। रूस के रिसॉर्ट शहर सोची से साइबेरियाई शहर ओम्स्क जा रहे एक यात्री विमान को हाइड्रोलिक सिस्टम में खराबी के कारण नोवोसिबिर्स्क क्षेत्र में आपातस्थिति में एक खेत में उतारना पड़ा। विमान में सवार सभी यात्रियों की सांसें थम गयी थीं।
भारत ने अफगानिस्तान को भेजा 50 हजार मीट्रिक टन अनाज और 200 टन दवाईयां
न्यूयॉर्क। भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जानकारी देते हुए बताया कि भारत, अफगानिस्तान का पड़ोसी और विकास भागीदार है। दोनों देश करीबी ऐतिहासिक सभ्यताएं हैं। हम अफगानिस्तान में शांति और स्थायित्व के समर्थक हैं और अफगानिस्तान में मानवाधिकार विकास संबंधी कार्यों की देखरेख कर रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र की 54वीं मानवाधिकार परिषद की बैठक भारत ने बताया कि हमने अफगानिस्तान में 50 हजार मीट्रिक टन अनाज, 28 टन आपदा राहत पैकेज, 200 टन दवाईयां, वैक्सीन और अन्य मेडिकल आइटम भिजवाएं हैं। भारत संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार कार्यों में सहयोगी है, जिसके तहत अफगानिस्तान में 11 हजार यूनिट महिला स्वास्थ्य किट्स और कंबल भी अफगानिस्तान के महिला पुनर्वास केंद्रों को भेजे हैं। ऑफिस ऑफ द यूनाइटेड नेशंस हाई कमिश्नर फॉर ह्युमन राइट्स पर चर्चा के दौरान ये जानकारी दी।