भावनगर। भावनगर जिला भारत स्काउट गाइड संघ केस ाथ संलग्न विद्याधीश संस्था द्वारा संचालित चंद्रशेखर आजाद स्काउट ट्रुप एवं रानी लक्ष्मीबाई गाइड कंपनी के स्काउट गाइड दीक्षा ग्रहण कार्यक्रम आज गुरुवार को सुबह 9 बजे संस्था के प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्काउट गाइड प्रार्थना झंडा गीत द्वारा की गई। उसके बाद ध्वज के साक्षी स्काउट मास्टर अजय भट्टï द्वारा प्रतिज्ञा ग्रहण करा दीक्षा दी गई। स्काउट गाइड द्वारा ईश्वर एवं स्वदेश के प्रति कर्तव्य अदा करने, अन्य लोगों को सहायता करने तथा स्काउट गाइड नियम का पालन करने शपथ ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में शिक्षा समिति के चेयरमैन शिशिर त्रिवेदी, शासनाधिकारी मुंजाल, संस्था के डायरेक्टर डॉ. जी.एम. सुतरिया, आकाश पटेल, वि_ïल सवाणी तथा सभी विभागों के प्राचार्यों की विशेष उपस्थिति में स्काउट गाइड को दीक्षा दी गई। कार्यक्रम में स्काउटिंग प्रवृत्ति की प्रणाली अनुसार स्काउट गाइड को उपस्थित महानुभावों ने स्कार्फ पहना विधिवत रूप से प्रवृत्ति में स्वागत किया। प्रवेश और प्रतम सोपान के सौ बालकों को दीक्षा दी गई। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य विशाल त्रिवेदी द्वारा सभी के प्रति आभार व्यक्त किया गया।