जेतलपुर । बारेजा नगरपालिका के ढाई वर्ष के दूसरे टर्म के शासन के लिए अध्यक्ष एवं उपाद्यक्ष का निर्विरोध चयन किया गया है। जिसमें भाजपा की ओर से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, कार्यकारिणी चेयरमैन तथा पार्टी के नेता का मेन्डेट जिला भाजपा अध्यक्ष हर्षद गिरी गोसाईं द्वारा हेतल पटेल को दिया गया था। मेन्डेट अनुसार बारेजा नगरपालिका के अध्यक्ष-जीतू पटेल, उपाध्यक्ष के रूप में कल्पना कल्पेश पंचाल, कार्यकारिणी चेयरमैन-जशु लीला देसाई तथा पार्टी के नेता के रूप में अनिल शांति पटेल निर्विरोध चुने गए हैं। ने चुने गए पदाधिकारियों को कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों द्वारा पुष्पहार से स्वागत कर शुभकामना दी गई है।