रियो डी जनेरियो। ब्राजील पुलिस द्वारा साल्वाडोर में चलाए गए अभियान में शुक्रवार को कम से कम छह संदिग्ध अपराधी मारे गए। साल्वाडोर 20 लाख 90 हजार से अधिक निवासियों के साथ बाहिया राज्य की क्षेत्रीय राजधानी है। पुलिस ने इस महीने 30 से अधिक लोगों की हत्या के आरोपी एक आपराधिक समूह के खिलाफ एक मेगा-ऑपरेशन शुरू किया।
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का प्रधानमंत्री के विरुद्ध
बयान नंदनीय : भाजपा
नयी दिल्ली। भाजपा ने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष उदयभान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र बयान की भर्त्सना करते हुए आज कहा कि यह सोची-समझी नीति के तहत कांग्रेस का आधिकारिक जहरीला बयान है जो आम लोगों को भी तकलीफ हुई है। भाजपा प्रवक्ता एवं सांसद डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा, ”हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य उदयभान का वीडियो सार्वजनिक होने से न केवल बीजेपी के सभी सदस्य, बल्कि हर आम आदमी दर्द और पीड़ा का अनुभव कर रहा है।
कनाडा में पुलिस अधिकारी की गोली मारकर की हत्या
ओटावा। कनाडा के वैंकूवर के शहर कोक्विटलम में एक घर पर तलाशी वारंट निष्पादित करते समय एक पुलिस अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई और दो अन्य अधिकारी घायल हो गए।
पुलिस के एक बयान में कहा गया कि संदिग्ध को भी गोली मारी गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने कहा, ”उपस्थित अधिकारियों की एक व्यक्ति के साथ बहस हो गई, जिसके बाद उसने घटनास्थल पर मौजूद चार लोगों को गोली मारी जिसमें एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गयी।