नालंदा। अशोक चौधरी, मंत्री, भवन निर्माण विभाग, बिहार आज नालन्दा जिलार्न्तगत इस्लामपुर के स्नातक कॉलेज में आयोजित जननायक कर्पूरी चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने पहुचे थे। वहां चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्ïघाटन किया इसके बाद जननायक कर्पूरी ठाकुर के चित्र पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर वहां मौजूद कार्यकर्ता साथियों एवं आमजन को संबोधित किया। चौधरी ने कहा कि सबसे पहले नालन्दा की इस धरती को नमन करते है जिसके लाल ने पूरे देश और दुनियां को एक नई दिशा देने का काम किया। आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि जो बिहार कभी मात्र 28 हजार करोड़ का बिहार था वो आज नीतीश कुमार जी ने अपनी दूरदर्शिता और कार्यकुशलता से 2.68 लाख करोड़ से भी ऊपर पहुंचाया है। जहां वर्ष 2004-05 में पूरे समाज कल्याण विभाग का बजट 40.48 करोड़ हुआ करता था, राज्य सरकार द्वारा सबसे पहले वर्ष 2007 में पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का नोडल विभाग के रूप में गठन किया। माननीय नेता के कुशल वित्तीय प्रबंधन से आज वित्तीय वर्ष 2022-23 में केवल पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का बजट 1878.53 करोड़ हो गया। जो नेता बड़ा होता है उसकी सोच बड़ी होती है और वह नेता चाहता है कि पारदर्शिता के साथ-साथ मूल मंत्र ”न्याय के साथ विकास करने की दूरदृष्टि होती है। आजादी के 70 वर्ष के बाद भी जो लोग पिछड़े पायदान पर है, जिनको राजनैतिक रूप से लाभ नहीं मिल सका, सामाजिक रूप से सबल नहीं हो सके, शिक्षा का अधिकार नहीं दिया गया वैसे लोगों को हम ताकत देने का काम करेंगे। साथियों हम आपसे आग्रह और निवेदन करने आए है कि यह कर्पूरी चर्चा है और कर्पूरी चर्चा का अर्थ है कि पिछड़े-अतिपिछड़े भाईयों को एक जगह इक_ा करें और उन्हें बताये कि आने वाले समय में कैसे आपकी आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक परिकल्पना सुदृढ़ हो, मजबूत हो इस विषय पर चिन्तन करना है।