शाजापुर । मध्य प्रदेश के शाजापुर में जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “…मध्य प्रदेश हिंदुस्तान में भ्रष्टाचार का सेंटर है। जितना भ्रष्टाचार भाजपा के लोगों ने यहां किया है उतना पूरे देश में नहीं किया। बच्चों के फंड, मिड डे मील के फंड चोरी किए। महाकाल कॉरिडोर में भाजपा ने पैसा चोरी किया।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा ,कानून RSS वाले लोग बनाते हैं, कानून अफसर बनाते हैं, कानून भाजपा के सांसद और विधायक नहीं बनाते। एक और सच्चाई यह है कि हिंदूस्तान को 90 अफसर चलाते हैं… मैं हिंदूस्तान के सभी OBC से पूछता हूं नरेंद्र मोदी कहते हैं कि सरकार में आपकी भागीदारी है.. आप बताइए इन 90 अफसरों में OBC कितने हैं?:राहुल गांधी ने कहा, “…अब वह समय आ गया है कि हमें हिंदूस्तान का एक्स-रे करना है। यह पता लगाना है कि अगर 90 अफसर देश को चला रहे हैं और उसमें OBC की भागीदारी 5% है तो क्या OBC की आबादी 5% है?… देश में एक ही मुद्दा है जातिगत जनगणना। OBC कितने हैं और उनकी भागीदारी कितनी होनी चाहिए, यही सबसे बड़ा सवाल है।”