हाल ही में गायक अरिजीत सिंह को मुंबई के बांद्रा इलाके में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के परिसर में देखा गया।को एमपीवी में बैठकर सलमान के घर जाते हुए देेखा गया। सलमान के एक फैन ने यह वीडियो एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया। एक दशक पहले एक पुरस्कार समारोह में गायक और अभिनेता के बीच झगड़ा हो गया था, उस पुरस्कार समारोह के होस्ट सलमान खान थे। अरिजीत ने ‘आशिकी 2’ एल्बम में अपनी आवाज के लिए सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक का पुरस्कार जीता था। में सर्वश्रेष्ठ गायक की घोषणा हुई, लेकिन, अरिजीत मंच पर देर से पहुंचे और सलमान ने उनका मजाक उड़ाया, जिस पर अरिजीत ने लापरवाही से जवाब दिया, “सर, आप लोग इतनी देर कर देते हैं।” यह ‘तेरे नाम’ अभिनेता को पसंद नहीं आया और तभी दोनों के बीच रिश्ते खराब हो गए। बाद में अरिजीत ने 2016 में फेसबुक पर सलमान से रिश्ता सुधारने के लिए सार्वजनिक माफी मांगी, लेकिन जल्द ही इसे हटा लिया और तब से वह चुप हैं।इसके बाद अरिजीत ने सलमान से कई बार टेक्स्ट करके माफी मांगी क्योंकि उनकी दो फिल्में चली गई थीं। उन्हें ‘बजरंगी भाईजान’ में मौका नहीं दिया गया। सुल्तान में उनके ‘जग घूमेया’ संस्करण को राहत फतेह अली खान को दे दिया गया।