सलमान खान ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया जिसके बाद हर तरफ सनसनी मच गई है। दरअसल, सलमान खान ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें वह एक लड़की के साथ खड़े नजर आ हैं। उन्होंने इस दौरान लड़की के कंधे पर हाथ रखा है और लड़की ने उनके कंधे पर सिर। इस फोटो में दोनों ने व्हाइट कलर की टी-शर्ट और ट्रैक पैंट पहना है। गौर करने वाली बात ये भी है कि इन दोनों की टी-शर्ट पर एक ही नबंर लिखा है- 27/12, जो सलमान खान के बर्थडे की तारीख है।वहीं मिस्ट्री गर्ल संग इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा है- ‘अपने दिल का एक छोटा सा टुकड़ा शेयर कर रहा हूं कल’। ये बात लिखकर सलमान ने फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा दी हैं। इसके अलावा एक्टर ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘मैं हमेशा तुम्हारे लिए खड़ा रहूंगा।’ अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। फैंस सलमान के इस पोस्ट को देखने के बाद उनकी शादी की कयासबाजी भी लगाने लगे हैं।इस मिस्ट्री गर्ल को सलमान के साथ देखकर फैंस को लगने लगा है जैसे एक्टर जल्द ही अपनी शादी या फिर रिलेशनशिप का ऐलान करेंगे। हर कोई ये कह रहा है सलमान भाई शादी करने वाले हैं।