कोलकाता। मीडिया में भारतीय अर्थशास्त्री और नोबेल प्राइज विनर अमर्त्य सेन के निधन की गलत खबर चलाई गई। कुछ लोग सेन के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैम्पेन चला रहे हैं। उसी के तहत यह अफवाह फैलाई गई। अमर्त्य सेन की बेटी नंदनादेव सेन ने मीडिया से कहा- वे बिल्कुल सेहतमंद हैं। उन्होंने कहा- हमने कैंब्रिज में अपने परिवार के साथ बेहतरीन हफ्ता बिताया। कल रात जब हमने उनसे विदा ली तो हमेशा की तरह उन्होंने हमें कसकर गले लगाया। वे हार्वर्ड में हर हफ्ते 2 कोर्स पढ़ा रहे हैं। वे अपनी जेंडर बुक पर काम कर रहे हैं। हमेशा की तरह व्यस्त!इससे पहले नोबेल प्राइज विनर अमेरिकी प्रोफेसर क्लाउडिया गोल्डिन ने शाम 4:44 बजे ट्वीट किया था- मेरे सबसे प्रिय प्रोफेसर अमर्त्य सेन का निधन हो गया। इसके करीब एक घंटे बाद शाम 5.41 बजे अमर्त्य सेन की बेटी नंदनादेव सेन ने ट्वीट करके उनके स्वस्थ्य होने की जानकारी दी।