पोर्न स्टार मिया खलीफा, जो प्लेबॉय के लिए काम करती थी, इन दिनों बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। उन्हें प्लेबॉय कम्पनी के सीईओ ने नौकरी से निकाल दिया गया है। मिया खलीफा ने फिलिस्तीन के स्पोर्ट में आकर एक वीडियो शेयर किया था उसके बाद उन्हें अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है। अब मिया खलिफा का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बता दे, इजराइल और फिलिस्तीन आतंकवादी समूह हमास के बीच खूनी जंग जारी है। दोनों देशों के बीच इस हमले में अब तक 900 इजराइलियों की मौत हो चुकी है और गजा के 700 लोगों की जान जा चुकी है। दोनों तरफ हजारों लोग घायल हैं। वहीं, एडल्ट स्टार, मॉडल-एक्ट्रेस मिया खलीफा ने फिलिस्तीन के सर्मथन में ऐसा ट्वीट किया कि, वो बुरी फंस गई हैं।मिया खलीफा ने ट्वीट में लिखा, ‘’अगर आप फिलिस्तीन की स्थिति को देख रहे हैं और फिलिस्तीनियों के पक्ष में नहीं हैं तो आप भेदभाव कर रहे हैं। यह इतिहास समय आने पर यह दिखाएगा।’’ मिया खलीफा का ये ट्वीट वायरल हो गया है, लोग उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। इस चक्कर में मिया खलीफा की नौकरी तक चली गई है।मिया खलीफा के इस ट्वीट पर लोग उन्हें ट्रोल करने लगे हैं। मिया ने 7 अक्टूबर को यह ट्विट शेयर किया था उसके तुरंत बाद उनके शेयर वीडियो पर 20 मिलियन से ज्यादा इंप्रेशन हैं। मिया खलीफा के इस ट्वीट की फैशन आइकन काइली जेनर ने भी आलोचना की है।