भारत और श्रीलंका के बीच पीएम मोदी ने आज नौका सेवा की शुरुआत की है। ये सेवा गापट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच शुरू की गई है। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में एक नए अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं और अब दोनों में आर्थिक साझेदारी भी बढ़ेगी।केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग तथा आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने तमिलनाडु के नागापट्टिनम और श्रीलंका के कांकेसंतुराई के बीच फेरी सेवा को हरी झंडी दिखाई। इस कार्यक्रम में विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर वर्चुअल रूप से शामिल हुए। फेरी सेवा की शुरुआत को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि भारत और श्रीलंका संस्कृति, वाणिज्य और सभ्यता का गहरा इतिहास साझा करते हैं। पीएम ने फेरी सेवा की शुरुआत को भारत और श्रीलंका के बीच राजनयिक और आर्थिक संबंधों में नए अध्याय की शुरुआत बताया। पीएम ने कहा कि नागपट्टिनम और कांकेसंतुराई के बीच नौका सेवा का शुभारंभ हमारे संबंधों को मजबूत करने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।
3.5 घंटे में तय की जाएगी 110 किमी समुद्री दूरी
हाई-स्पीड नौका का संचालन शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जाता है और इसकी क्षमता 150 यात्रियों की है। अधिकारियों के अनुसार, नागपट्टिनम और कांकेसंथुराई के बीच लगभग 60 समुद्री मील (110 किमी) की दूरी, समुद्र की स्थिति के आधार पर लगभग 3.5 घंटे में तय की जाएगी। श्रीलंका जाने के लिए टिकट की कीमत 7670 रुपए प्रति व्यक्ति तय किया गया था। नागापट्टिनम शिपिंग हार्बर विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि 14 अक्टूबर को उद्घाटन प्रस्ताव के रूप में पहले दिन का शुल्क 2800 रुपए तय किया गया है जो कि मौजूदा कीमत से 75 फीसदी कम है। इस ऑफर पर अब तक 30 यात्री टिकट की बुकिंग कर चुके हैं।