नई दिल्ली। साल 2023 का आखिरी चंद्र ग्रहण 2023 को लगने वाला है। चंद्र ग्रहण इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होने के साथ-साथ इस साल का आखिरी ग्रहण भी होगा। चंद्र ग्रहण इस साल 28 अक्टूबर 2023, शनिवार के दिन चंद्र ग्रहण लगेगा। साल 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में देखा जा सकता है। जानते हैं ग्रहण का सही समय और सूतक काल।चंद्र ग्रहण लगने का समय साल 2023 में ग्रहण लगने का समय रात में 1: 06 मिनट से लेकर रात 2:22 मिनट तक लगेगा।चंद्र ग्रहण की कुल अवधि 1 घंटा 16 मिनट रहेगी।साल 2023 में आखिरी चंद्र ग्रहण आश्विन मास की शरद पूर्णिमा के दिन लगेगा। साल 2023 में लगने वाला चंद्र ग्रहण का सूतक काल दोपहर 3:15 मिनट से शरु हो जाएगावहीं रात 2:22 मिनट पर सूतक काल समाप्त हो जाएगा।इस तरह से मानें तो ग्रहण दोनों ही दिन यानि 28 और 29 अक्टूबर को लगेगा। इस ग्रहण को भारत में देखा जा सकता है। साल 2023 में यह दूसरा और आखिरी चन्द्र ग्रहण होगा। यह चंद्र ग्रहण एक आंशिक ग्रहण है।