पटना। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने राज्य में बढ़ रहे अपराध पर चिन्ता व्यक्त करते हुये कहा है कि महागठबंधन सरकार के 14 महिनों मेें राज्य में हत्या, लूट, डकैती, बलात्कार, अपहरण की घटनाओं में भारी वृद्धि हुई है। सिन्हा ने कहा कि सरकार के अपने आंकड़ों के हिसाब से जनवरी 2023 से 31 अगस्त 2023 तक 2 लाख 31 हजार एक सौ बहत्तर अपराधियों को पकड़ा गया है जिसमें 8468 हार्ड कोर अपराधी है। यह आंकड़ा अपने आप राज्य में हो रहे अपराधों की भयाबहता को परिलक्षित करता है।राज्य में राजधानी पटना से लेकर सुदूर देहात तक कोई सुरक्षित नहीं है।
सिन्हा ने कहा कि राज्य के 38 जिलों में रोज सत्ता संरक्षण में अपराध पनप रहा है। कई मंत्री पर अपराधिक मुकदमा दर्ज है। कांटी मुजफ्फरपुर जिला के कांटी हत्याकांड में सबूत के बावजूद मंत्री पर प्राथमिकी दर्ज नही की गई। नालंदा, समस्तीपुर, मजुफ्फरपुर, दरभंगा, जहानाबाद, शेखपुरा सहित राज्य के कई जिलों में इस सरकार के कार्यकाल में 6000 से अधिक लोग अपराधियों के गोली के शिकार हुए है लेकिन कई मामलों में पुलिस द्वारा एफआईआर तक नहीं किया गया है।