- 3 सांसदों को टिकट; पैगंबर मोहम्मद पर बोलने वाले राजा भी चुनाव लड़ेंगे
हैदराबाद । तेलंगाना के लिए भाजपा की सूची जारी हुई है। इस लिस्ट में 52 उम्मीदवारों का एलान किया गया है। तेलंगाना भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और सासंद बंदी संजय कुमार को पार्टी ने करीमनगर सीट से उम्मीदवार बनाया है। भाजपा ने तीन सांसदों को विधानसभा चुनाव में उतारा है। इनमें बंदी संजय कुमार के अलावा सोयम बापू राव को बोआथ सीट, अरविंद धर्मपुरी को कोरातला से टिकट दिया गया है। इसके अलावा टी राजा सिंह गोशामहल से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने राज्य के फायर ब्रांड हिन्दूवादी नेता टी राजा सिंह को गौशमहल से प्रत्याशी बनाया है। टी राजा तेलंगाना में भाजपा के इकलौते विधायक हैं। उन्हें अगस्त 2022 में पार्टी ने सस्पेंड किया था। टी राजा पर धार्मिक भवनाओं को भड़काने का आरोप लगा था।उन्होंने पैगंबर मोहम्मद को लेकर अपमानजनक कमेंट किया था। उनकी गिरफ्तारी भी हुई थी। जिसके बाद वह पार्टी से सस्पेंड कर दिए गए थे। अब आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने उनकी सदस्यता बहाल कर दी है। इनके अलावा 13 महिलाओं को भी चुनावी मैदान में उतारा गया है। वहीं इटाला राजेंद्र सिंह को हुजुराबाद और गजवेल की दो सीटों से उतारा गया है।