मुंबई। महाराष्ट्र में पश्चिमी कांदिवली के महावीर नगर के पवन धाम वीणा संतूर बिल्डिंग में भीषण आग लग गई। करीब आठ दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पा लिय गया। यह आग दोपहर के करीब 12:27 मिनट में लगी। इस घटना में दो की मौत हो गई, तो वहीं तीन घायल है। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भेजा गया है।
पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन
नई दिल्ली। भारत के पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का निधन हो गया है। वह 77 साल के थे। बेदी ने भारत के लिए कुल 77 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 273 विकेट झटके थे। बेदी को भारतीय टेस्ट इतिहास के बेहतरीन स्पिनरों में माना जाता है। उन्होंने अपने दम पर देश को कई मैच जिताए थे।
कनाडा में तिरंगे का अपमान, पुलिस ने रोका तक नहीं
ओटावा। कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों ने एक बार फिर भारतीय दूतावास को घेरा है। इस दौरान खालिस्तान समर्थकों ने ओछी हरकत करते हुए तिरंगे को सड़क पर बिछाया और उसका अपमान किया। इसके साथ ही खालिस्तान समर्थकों ने मंगलवार को दशहरे पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाने का भी ऐलान किया। खालिस्तान समर्थकों ने बीते रविवार को वैंकूवर में कार रैली करने की घोषणा की थी। रैली में कुछ गाड़ियां ही नजर आईं। प्रदर्शन के फ्लॉप होने से बौखलाए खालिस्तानी समर्थकों ने वैंकूवर स्थित भारतीय दूतावास का रुख किया।
कोलंबिया के राष्ट्रपति आज से चीन दौरे पर
बीजिंग। कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो मंगलवार से तीन दिवसीय चीन की आधिकारिक यात्रा पर आयेंगे। चीन के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता हुआ चुनियग ने सोमवार को यह जानकारी दी। हुआ ने एक बयान में कहा, राष्ट्रपति शी जिनिपग के निमंत्रण पर कोलंबिया गणराज्य के राष्ट्रपति गुस्तावो फ्रांसिस्को पेट्रो उर्रेगो 24 से 26 अक्टूबर तक चीन की राजकीय यात्रा करेंगे। यात्रा के अन्य विवरण अभी तक प्रदान नहीं किए गए हैं।
कर्ण सिंह ने खड़गे से जेकेपीसीसी सूची से नाम हटाने का किया अनुरोध
जम्मू। कांग्रेस द्वारा जम्मू-कश्मीर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जेकेपीसीसी) की कार्यकारी समिति में पूर्व सांसद और अनुभवी राजनेता डॉ. कर्ण ङ्क्षसह को नामित करने के कुछ दिनों बाद उन्होंने सोमवार को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से अपना नाम सूची से हटाने का अनुरोध किया, क्योंकि वह राज्य की राजनीति में सक्रिय नहीं हैं।