कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने अपने मंत्रिमंडल में पहला फेरबदल किया। उन्होंने दो मंत्रियों के विभाग बदले। विपक्षी दल आलोचना कर रहे हैं कि श्रीलंका में नकदी संकट के बीच सरकार अगले वर्ष होने वाले चुनावों को स्थगित करने की योजना बना रहे हैं। आलोचनाओं को दरकिनार करते हुए सोमवार को मंत्रियों का विभाग बदला गया।स्वास्थ्य मंत्री केहेलिया रामबुकवेला को पर्यावरण मंत्रालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।स्वास्थ्य मंत्रालय अब उद्योग मंत्री रमेश पथिराना के अधीन कर दिया गया है। स्वास्थ्य मंत्री के अलावा पर्यावरण मंत्रालय में भी फेरबदल किया गया है। पर्यावरण मंत्रालय खुद राष्ट्रपति विक्रमसिंघे संभाल रहे थे।