टीम इंडिया 29 अक्टूबर को इंग्लैंड, 2 नवंबर को श्रीलंका, 5 को साउथ अफ्रीका और 12 नवंबर को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी
धर्मशाला। भारतीय क्रिकेट टीम को रविवार (22 अक्टूबर) को धर्मशाला में न्यूजीलैंड पर जीत के बाद दो दिन का ब्रेक मिला है। टीम के एक प्रवक्ता ने सोमवार (23 अक्टूबर) को क्रिकेट वेबसाइट क्रिकबज को बताया कि, टीम दो दिन धर्मशाला में रुकेगी। इन दो दिनों की छुट्टी के बाद टीम बुधवार (25 अक्टूबर) को वर्ल्ड कप के अपने अगले मैच के लिए लखनऊ के लिए रवाना होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, फिलहाल कोई निर्धारित प्रैक्टिस या नेट सत्र (ऑप्शनल या रेगुलर) का प्लान नहीं है। भारत का अगला मुकाबला 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ है। भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड को 98 ओवर तक चले मुकाबले में 12 बॉल बाकी रहते 4 विकेट से हराया। धर्मशाला के मैदान पर रविवार को भारतीय बल्लेबाजों ने 274 रन का टारगेट 48 ओवर में 6 विकेट खोकर चेज कर लिया। विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद शमी ने 5 विकेट चटकाए। पढ़ें मैच रिपोर्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत से भारतीय टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई। अब टीम इंडिया के खाते में 5 मैचों के बाद 10 अंक हो गए हैं। ऐसे में भारत के टॉप-4 में पहुंचने की संभावनाएं मजबूत हो गई हैं। टीम को अब 4 में से 2 ही मैच जीतने होंगे। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है। कीवी टीम के खाते में 5 मैच के बाद 8 अंक हैं। टीम इंडिया को ग्रुप स्टेज में अभी चार और मैच खेलने हैं। टीम 29 अक्टूबर को लखनऊ में इंग्लैंड, 2 नवंबर को मुंबई में श्रीलंका, 5 नवंबर को कोलकाता में साउथ अफ्रीका और 12 नवंबर को बेंगलुरु में नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगी। पंड्या फिलहाल बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट अकादमी में टखने की चोट का इलाज करा रहे हैं।
पंड्या को 19 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। एक सूत्र ने कहा, यह केवल मोच है और कुछ भी गंभीर नहीं है। वो लखनऊ मैच में सिलेक्शन के लिए उपलब्ध रह सकते हैं।