मॉस्को
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आने का खबर झूठी बताई जा रही है। क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आने का दावा किया था। द मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक ये झूठ है। पुतिन एकदम स्वस्थ हैं।इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि क्रेमलिन के गार्ड्स को पुतिन अपने बेडरूम में जमीन पर पड़े मिले थे। इसके बाद उन्हें स्पेशल मेडिकल फेसेलिटी में ले जाया गया। डॉक्टरों को तुरंत पुतिन की तबीयत खराब होने की जानकारी दी गई थीरूस की सरकार या किसी भी मीडिया एजेंसी ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी। रूस के पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल ने अपने टेलीग्राम चैनल जनरल SVR पर ये जानकारी साझा की थी। उन्होंने बताया कि पुतिन के सुरक्षा अधिकारियों ने उनके कमरे से कुछ गिरने की आवाजें सुनीं। जब वो अंदर पहुंचे तो उन्हें रूसी राष्ट्रपति जमीन पर पड़े मिले। बता दें कि इस चैनल पर पहले भी पुतिन के स्वास्थ्य से जुड़ी झूठी खबरें आ चुकी हैं। इससे पहले अप्रैल में भी इस चैनल ने दावा किया था कि पुतिन काफी बीमार हैं। उन्हें सरदर्द, साफ दिखाई न देने जैसी दिक्कतें हैं। पिछले साल मई में भी इस चैनल ने कहा था कि पुतिन की एक सर्जरी हुई है।