7500 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन किया
शिर्डी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को शिर्डी के साईं बाबा समाधि मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने 7500 करोड़ रुपए की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया।इस दौरान पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 से पहले भी आप बड़े-बड़े आंकड़े सुनते थे, लेकिन वे होते थे इतने लाख करोड का घपला, इतने लाख करोड़ का भ्रष्टाचार। लेकिन आज ये पैसे विकास के लिए खर्च हो रहे हैं। देश को गरीबी से मुक्ति मिले, गरीब से गरीब परिवार को आगे बढ़ने का अवसर मिले, यही सच्चा सामाजिक न्याय है। हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास के मंत्र पर चलती है। आज जब देश की अर्थव्यवस्था बढ़ रही है तो गरीब कल्याण के लिए सरकार का बजट भी बढ़ रहा है।आज महाराष्ट्र में 1 करोड़ 10 लाख आयुष्मान कार्ड दिए जा रहे हैं, इन्हें 5 लाख के इलाज के मुफ्त सुविधा है। हर घर जल पहुंचाने के लिए भी 2 लाख करोड़ खर्च किए गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना से रेहड़ी पर दुकान लगाने वालों को हजारों करोड़ का फायदा मिल रहा है। gujaratvaibhav.com