अहमदाबाद/वडोदरा
वडोदरा मण्डल में प्रतापनगर-एक्तानगर रेल खंड के डभोई-एकतानगर के बीच रखरखाव कार्य के कारण अहमदाबाद-एकतानगर जनशताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 31 अक्टूबर 2023 की ट्रेन नंबर 20947 अहमदाबाद – एकता नगर जन शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। 31 अक्टूबर 2023 की ट्रेन नंबर 20950 एकता नगर – अहमदाबाद जन शताब्दी एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।