भावनगर । यात्रियों की सुविधा हेतु रेल प्रशासन ने ट्रेन नंबर 19204/19203 वेरावल-बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन को 03.11.2023 (शुुक्रवार) से खाखरीया रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया है। भावनगर डीविजन के सीनियर डीसीएम माशूक अहमद के अनुसार ट्रेन नंबर 19204/19203 वेरावल-बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन 03.11.2023 (शुक्रवार) से खाखरीया स्टेशन पर रूकेगी। ट्रेन नंबर 19203 बान्द्रा-वेरावल एक्सप्रेस ट्रेन के खाखरीया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय क्रमश: 09.19/09.20 तथा ट्रेन नंबर 19204 वेरावल-बान्द्रा एक्सप्रेस ट्रेन के खाखरीया स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान का समय क्रमश: 20.04/20.05 बजे रहेगा।