अहमदाबाद । पश्चिम रेलवे द्वारा तकनीकी कारणों से ट्रेन संख्या 20928/20927 भुज-पालनपुर-भुज इंटरसिटी एक्सप्रेस को 8 नवंबर 2023 से 07 दिसंबर 2023 तक निरस्त करने का निर्णय लिया गया है तथा ट्रेन संख्या 19405/19406 गांधीधाम-पालनपुर-गांधीधाम एक्सप्रेस ट्रेन पूर्व परिवर्तित समयानुसार चलेगी। जिसका विवरण निम्नानुसार है :-ट्रेन संख्या 20928/20927 भुज-पालनपुर-भुज इंटरसिटी एक्सप्रेस 8 नवंबर 2023 से 7 दिसंबर 2023 तक निरस्त रहेगी।