अहमदाबाद
इस महीने राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जमकर तैयारियां कर रही हैं. चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियां एड़ी-चोटी का जोर लगा रही हैं. इस बीच राजस्थान विधानसभा चुनाव में गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. शक्तिसिंह गोहिल को राजस्थान विधानसभा चुनाव का विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। कांग्रेस ने 21 अक्टूबर को राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए 33 उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की। इनमें से 32 नामों को दोबारा मौका दिया गया. पहली सूची आने के करीब 30 घंटे बाद कांग्रेस ने 22 अक्टूबर को अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।