- सात घायल; हादसे के 24 घंटे बाद भी 4 लोग लापता
रायगढ़ । महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के महाड MIDC इलाके में शुक्रवार (3 नवंबर) सुबह करीब 11 बजे ब्लू जेट हेल्थकेयर फार्मा कंपनी में धमाके के बाद भीषण आग लग गई थी। इसमें 11 लोग लापता हो गए थे।नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) ने इनमें से 7 लोगों का शव बरामद किया है। हालांकि, घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बावजूद 4 लोगों का कोई सुराग नहीं मिला है।NDRF के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार से सर्च ऑपरेशन जारी है। रात भर तलाशी के दौरान तीन लोगों के शव मिले थे। चार डेड बॉडी शनिवार सुबह बरामद किया गया है। हादसे में 7 लोग घायल भी हुए हैं। बताया गया कि गैस लीकेज के कारण कंपनी में रखे केमिकल में एक के बाद एक कई विस्फोट हुए। इसके बाद आग ने विकराल रूप ले लिया था। फायर ब्रिगेड और लोकल पुलिस ने आग पर काबू पाया।हालांकि कंपनी ने आग को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। इस बीच महाराष्ट्र के उद्योग मंत्री उदय सामंत ने घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने हादसे को लेकर जांच के आदेश दिये हैं।