नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट देश कतर में भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अधिकारियों मौत की सजा के खिलाफ केंद्र सरकार ने अपील दाखिल की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेस में इसकी जानकारी दी। कतर की अदालत ने 26 अक्टूबर को कतर की एक अदालत में नौसेना के पूर्व 8 अधिकारियों को फांसी की सजा सुनाई थी। कतर ने इन सभी पर इजरायल के लिए जासूसी करने का आरोप लगाया था। कतर की इंटेलिजेंस एजेंसी के स्टेट सिक्योरिटी ब्यूरो ने भारतीय नौसेना के 8 पूर्व अफसरों को 30 अगस्त 2022 को गिरफ्तार किया था। बागची ने कहा, “जिस अदालत ने फैसला दिया था, वो जजमेंट सीक्रेट है। जजमेंट रिपोर्ट लीगल टीम को दी गई है। हमने अपील फाइल की है। हम कतर दूतावास के साथ संपर्क में हैं। हमें एक और कांसुलर एक्सेस मिला है। हम उन सभी के परिवारों के संपर्क में भी हैं। gujaratvaibhav.com