नई दिल्ली। एंटी-टेरर एजेंसी NIA ने सोमवार (18 दिसंबर) सुबह चार राज्यों की 19 लोकेशन पर छापेमारी की। ये रेड ISIS नेटवर्क केस के तहत की गई। इन 19 लोकेशन में कर्नाटक की 11, झारखंड की 4, महाराष्ट्र की 3 और दिल्ली की एक लोकेशन शामिल है। इस दौरान प्रतिबंधित ISIS के 8 एजेंट्स को गिरफ्तार किया गया।
ये एजेंट आतंकवाद को बढ़ावा देने वाली एक्टीविटीज और आतंकवाद को बढ़ावा देने में शामिल हैं।गिरफ्तार किए गए लोगों में बेल्लारी के मिनाज उर्फ मोहम्मद सुलेमान सैयद समीर, मुंबई से अनस इकबाल शेख, बेंगलुरु से मोहम्मद मुनीरुद्दीन, सैयद समीउल्लाह उर्फ सामी,मोहम्मद मुजम्मिल, दिल्ली से शायान रहमान उर्फ हुसैन; और जमशेदपुर से मोहम्मद शाहबाज उर्फ जुल्फिकार उर्फ गुड्डु शामिल हैं। ये सभी मिनाज उर्फ मोहम्मद सुलेमान के नेतृत्व में काम कर रहे थे।बीते हफ्ते NIA ने महाराष्ट्र की 43 लोकेशन पर रेड डालकर 15 लोगों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार किया गया एक आरोपी ISIS मॉड्यूल का लीडर था और इस मॉड्यूल में नए लोगों को भर्ती करने का काम करता था। उसका नाम साकिब नचान बताया जा रहा है।इस रेड के दौरान NIA ने बड़ी मात्रा में कैश, हथियार, नुकीले औजार, संवेदनशील डॉक्युमेंट्स और कई डिजिटल डिवाइस मिले थे। NIA अधिकारियों के मुताबिक, गिरफ्तार किया गया आरोपी विदेशी हैंडलर्स के निर्देश पर काम कर रहा था और देश में कई आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा था।नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी (NIA) ने 9 दिसंबर को महाराष्ट्र के 43 और कर्नाटक के एक ठिकाने पर सर्च ऑपरेशन चलाया। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा ठाणे रूरल में 31 जगहों, पुणे में दो, ठाणे सिटी में 9, भायंदर में एक जगह पर रेड की।जांच एजेंसी के सूत्रों के मुताबिक, NIA ने ISIS से जुड़े एक नेटवर्क को ढूंढ निकाला था, जो भारत में ISIS की विचारधारा को फैलाने की कोशिश कर रहे थे। इस पूरे नेटवर्क को विदेश में बैठे हैंडलर्स चला रहे थे।इन लोगों ने ठाणे के पड्घा गांव को फ्री जोन घोषित करके अल शाम का नाम दिया था। ये अरबी का शब्द है, जिसे ‘अल दौलतुल इस्लामिया फिल इराक वल शाम’ के शॉर्ट फॉर्म के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इसे ग्रेटर सीरिया के लिए इस्तेमाल किया जाता है। gujaratvaibhav.com