नई दिल्ली। कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी ने कहा कि सरकार ने लोकतंत्र का गला घोंट दिया है। इससे पहले कभी इतनी बड़ी संख्या में सांसदों को सस्पेंड नहीं किया गया था, वो भी एक वाजिब मांग रखने के लिए। सोनिया ने ये बात कांग्रेस पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग में कही। यह बैठक आज संसद के संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में की गई।सोनिया ने कहा कि 13 दिसंबर को जो हुआ वह स्वीकार्य नहीं है और उसे सही नहीं ठहराया जा सकता है। इस मामले पर देश को संबोधित करने में PM को चार दिन लग गए, वो भी उन्होंने संसद के बाहर किया। ऐसा करके उन्होंने संसद की गरिमा के प्रति तिरस्कार और देश की जनता के प्रति अपनी उपेक्षा जाहिर की है।