नई दिल्ली। दिल्ली की एक अदालत ने कथित शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह की जमानत याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।यह आदेश विशेष न्यायाधीश एम.के. नागपाल ने सुनाया। राउज एवेन्यू कोर्ट ने 12 दिसंबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।
अयोध्या एयरपोर्ट पर उतरा पहला एयरक्राफ्ट
अयोध्या। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। शुक्रवार को पहली बार अयोध्या के भगवान श्रीराम एयरपोर्ट पर एयरक्राफ्ट की लैंडिंग का ट्रायल किया गया। यहां 2200 मीटर के रन-वे पर एयरफोर्स के एयरक्राफ्ट की लैंडिंग हुई। सिविल एविएशन के अधिकारी इस एयरक्राफ्ट से अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे।
गणतंत्र दिवस के लिए फ्रांसीसी राष्ट्रपति को न्योता
नई दिल्ली। बाइडेन के इनकार के बाद भारत ने गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने के लिए फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को न्योता भेजा है। अगर मैक्रों भारत का इनविटेशन स्वीकार करते हैं तो ऐसा छठी बार होगा जब फ्रांसीसी राष्ट्रपति भारत की रिपब्लिक डे परेड में शामिल होंगे।1976 से लेकर भारत अब तक 5 बार फ्रांस के राष्ट्रपति को रिपब्लिक डे के लिए आमंत्रित कर चुका है। इसी साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी फ्रांस की बैस्टिल डे परेड में बतौर चीफ गेस्ट शामिल हुए थे। वो इस परेड में शामिल होने वाले दूसरे भारतीय प्रधानमंत्री थे। परेड में भारतीय राफेल ने उड़ान भरी थी।
चीन में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 हुई
बीिंजग। उत्तर-पश्चिम चीन में आए भूकंप के तेज झटकों के बाद गांसू और ङ्क्षकघई प्रांत में मरने वालों की संख्या बढ़कर 148 तक पहुंच गयी है। अकेले गांसू प्रांत में भूकंप के झटकों से 117 लोगों की मौत हुई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी शुक्रवार को दी।
फिजी द्वीप क्षेत्र में भूकंप के झटके
सुवा। फिजी द्वीप क्षेत्र में शुक्रवार को मध्यम स्तर के भूकंप के झटके महसूस किये गए। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के मुताबिक तड़के स्थानीय समयानुसार 03.18 बजे आये भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 5.0 मापी गयी।
चेक गणराज्य में गोलीबारी से गुटेरेस स्तब्ध
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के एक विश्वविद्यालय में हुई सामूहिक गोलीबारी से स्तब्ध और दुखी हैं।गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने अपने बयान में कहा कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने पीड़तिों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की कामना की है।