लुधियाना।अाप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A को झटका दे दिया है। केजरीवाल ने पंजाब और चंडीगढ़ में सीट शेयरिंग से इनकार कर दिया है। शनिवार को लुधियाना रैली में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में AAP अकेले चुनाव लड़ेगी। 2 महीने बाद लोकसभा चुनाव हैं। पंजाब में 13 सीटें हैं और एक चंडीगढ़ की है। आने वाले 14-15 दिनों में इन 14 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर देंगे।इससे पहले I.N.D.I.A को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर झटका दे चुकी है। वहीं इस गठबंधन के सूत्रधार रहे बिहार के CM नीतीश कुमार भी BJP के साथ आ चुके हैं।यहां उन्होंने घर-घर राशन योजना की शुरुआत की। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ घर-घर जाकर लोगों को राशन बांटा। उन्होंने लोगों को स्कीम के बारे में जानकारी भी दी।