Friday, 03 July 2026

☰

SIGN IN
SUBSCRIBE NOW
Facebook Twitter Youtube Instagram Pinterest Linkedin Telegram
  • ePaper
Friday, 03 July 2026

☰

  • होम
  • राष्ट्र वैभव
  • खेल वैभव
  • व्यपार वैभव
  • हिंदी है हम
  • विश्वास न्यूज़
  • विडियो
  • Cross Word
  • #Neet Results
  • होम
  • राष्ट्र वैभव
  • खेल वैभव
  • व्यपार वैभव
  • हिंदी है हम
  • विश्वास न्यूज़
  • विडियो
  • Cross Word
  • #Neet Results
SUBSCRIBE NOW
SIGN IN

पिछले 32 वर्षों में हमने शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान, कृषि, उद्योग, रोजगार, प्रकृति, पर्यावरण, चरित्र निर्माण राष्ट्र निर्माण, युग निर्माण, वेदधर्म, राष्ट्रधर्म व सनातन धर्म की सेवा में ऐतिहासिक योगदान दिया : स्वामी रामदेव

by Gujarat Vaibhav News Desk
March 30, 2026
in राष्ट्र वैभव
0
पिछले 32 वर्षों में हमने शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान, कृषि, उद्योग, रोजगार, प्रकृति, पर्यावरण, चरित्र निर्माण राष्ट्र निर्माण, युग निर्माण, वेदधर्म, राष्ट्रधर्म व सनातन धर्म की सेवा में ऐतिहासिक योगदान दिया : स्वामी रामदेव
0
SHARES
152
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रामनवमी पर्व के साथ मनाया गया स्वामी रामदेव जी महाराज का 32वां संन्यास दिवस

हम सब सौभाग्यशाली हैं कि भगवान ने हमें श्रद्धेय स्वामी जी के सहयोगी की तरह कुछ करने का निमित्त बनाया : आचार्य

बालकृष्ण- यदि श्री राम धर्म के विग्रह हैं तो पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज 21वीं सदी में श्री राम के साक्षात विग्रह हैं : एन.पी. सिंह

हरिद्वार। पतंजलि वेलनेस, पतंजलि योगपीठ-2 स्थित बृहद् सभागार योगभवन में आज रामनवमी के पावन अवसर पर पतंजलि योगपीठ के परमाध्यक्ष स्वामी रामदेव जी महाराज का 32वाँ संन्यास दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी रामदेव जी महाराज ने कहा कि आज हम तीन-तीन पर्व एक साथ मना रहे हैं। आज राम नवमी भी है, नवरात्रि की पूर्णता भी है और पतंजलि का यशस्वी सन्यास दिवस भी है। उन्होंने सभी देशवासियों को रामनवमी की तथा पतंजलि संन्यासाश्रम के युवा संन्यासियों को उनके संन्यास दिवस की शुभकमानाएँ प्रेषित कीं। कार्यक्रम में स्वामी जी ने कहा कि हम सभी अपने जीवन में राम के रामत्व की, कृष्ण के कृष्णत्व की, शिव के शिवत्व की, आत्म तत्व की, हिंदुत्व की, वेद तत्व की, सनातन तत्व की व दैवीय संपद की प्रतिष्ठा करें। उन्होंने कहा कि जिसके जीवन में दैवी संपद नहीं है वो हिंदू सनातनी और राम-कृष्ण का वंशधर नहीं है। वो ऋषि ऋषिकाओं की संतान
नहीं है। उन्होंने कहा कि पतंजलि योगपीठ के माध्यम से पिछले 32 वर्षों में हमने शिक्षा, चिकित्सा, अनुसंधान, कृषि, उद्योग, रोजगार, प्रकृति, पर्यावरण, चरित्र निर्माण, राष्ट्र निर्माण, युग निर्माण, वेदधर्म, राष्ट्रधर्म व सनातन धर्म की सेवा में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि आज शताधिक ट्रस्टों और विभिन्न

संगठनों के माध्यम से देश के 600 से अधिक जिलों में 5000 से अधिक तहसीलों में 35 लाख से

अधिक गांव में और लगभग पूरी दुनिया के 20

0 देशों में योग आयुर्वेद और स्वदेशी और सनातन धर्म के प्रतिष्ठा का कार्य भगवान ने पतंजलि से हो रहा हैै। स्वामी जी ने कहा कि पतंजलि ने अपनी 32 वर्षों की यात्रा में शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि फॉर्मल एजुकेशन बच्चों को बेहतर भविष्य नहीं दे सकती। पतंजलि में हम संस्कारों पर आधारित शिक्षा व्यवस्था, सनातन संस्कृति के मूल मानदंड, मानवीय मूल्यों, जीवन मूल्यों लोकतांत्रिक और संवैधानिक मूल्यों के साथ ऐसे व्यक्तित्व, चरित्र और नेतृत्व घड़ रहे हैं जो पूरे विश्व में एक नया नेतृत्व देने में समर्थ होंगे। इसमें पतंजलि गुरुकुलम्, आचार्यकुलम्, पतंजलि विश्वविद्यालय और भारतीय शिक्षा बोर्ड इसकी बहुत बड़े सशक्त माध्यम बने हैं। पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने पूज्य स्वामी जी महाराज को 32वें संन्यास दिवस की शुभकमानाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान राम की जो उदात्तता है, मर्यादा है, उनकी जो व्यापकता है, स्वीकार्यता है उसकी आज विश्व जनमानस में आवश्यकता है। उनके चरित्र व जीवन के प्रत्येक आयाम से हम बहुत कुछ समझ और सीख सकते हैं। आचार्य जी ने कहा कि श्रद्धेय स्वामी जी महाराज वर्तमान युग में उसी परंपरा के संवाहक हैं। उन्होंने कहा कि हमें गौरव होता है कि स्वामी जी महाराज जीवंत विग्रह के रूप में उन मर्यादाओं की पुनर्स्थापना के लिए अहर्निश प्रयासरत हैं। उनका जीवन और जीवन में उनका संघर्ष दोनों ही अनुकरणीय है। उन्होंने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि श्रद्धेय स्वामी जी के साथ हमें सहयोगी की तरह कुछ करने का भगवान ने हमें निमित्त बनाया। आज पतंजलि परिवार के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिन है कि संन्यास परंपरा की गौरवशाली विधा को स्वामी जी ने स्वयं अंगीकार करके एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है और उसी परंपरा में आज कई सौ पूज्य संन्यासी भाई, पूज्या साध्वी बहनें उस परंपरा और उस मर्यादा का अनुकरण और अनुसरण करते हुए इस सनातनी संस्कृति की पुनर्स्थापना के लिए प्रयासरत हैं। कार्यक्रम में भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष श्री एन.पी. सिंह ने कहा कि यदि श्री राम धर्म के विग्रह हैं तो पूज्य स्वामी रामदेव जी महाराज 21वीं सदी में श्री राम के साक्षात विग्रह हैं। उन्होंने कहा कि श्री राम मात्र हमारे आध्यात्मिकता के केंद्र बिंदु नहीं हैं, मात्र हमारी सामाजिक सांस्कृतिक धरोहरों की जीवंतता को बरकरार रखने वाले प्रतीक नहीं हैं अपितु राम सनातन रूप से आने वाली सभी सहस्त्राबियों के लिए भारत ही नहीं विश्व के लिए एक मानक व्यक्तित्व के रूप में प्रेरणा स्त्रोत व मार्गदर्शक रहेंगे। श्री सिंह ने कहा कि पूज्य स्वामी जी भारतीय संस्कृति की पुनर्स्थापना व उसकी वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा के बहुत ही समर्थ, संवाहक व्यक्तित्व हैं। उन्होंने पतंजलि संन्यासाश्रम के सभी युवा संन्यासी भाईयों और संन्यासनी बहनों को प्रणाम करते हुए उनके संन्यास दिवस की शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में पतंजलि संन्यासाश्रम के सभी संन्यासीगण, पतंजलि योगपीठ से सम्बद्ध सभी ईकाइयों के ईकाई प्रमुख, अधिकारी, कर्मचारी, शिक्षण संस्थानों के प्राचार्य, आचार्य व विद्यार्थीगण उपस्थित रहे।

Gujarat Vaibhav News Desk

Gujarat Vaibhav News Desk

Next Post
‘साहित्यालोक’ की मासिक काव्य-गोष्ठी संपन्न राम भक्ति और विविध रसों की बही धारा

‘साहित्यालोक’ की मासिक काव्य-गोष्ठी संपन्न राम भक्ति और विविध रसों की बही धारा

Downloads

Android Apple

Follow Us

Facebook Twitter Youtube Instagram Pinterest Linkedin Telegram
  • Comics
  • Crosswords
  • Mah Jongg
  • Sudoku
  • Wordwipe
  • Horoscopes
  • Solitaire
  • TV Listing

About Us

  • Public Relations
  • Careers
  • Diversity & Inclusion
  • Newspaper in Education
  • Today's Paper
  • BrandStudio
  • Events
  • Policies & Standards

Get The Post

  • Home Delivery
  • Digital Subscription
  • Gift Subscription
  • Mobile & Apps
  • Newsletter & Alerts
  • Gujarat Vaibhav Post Live
  • Reprints and Permission
  • Post Store
  • Books & eBooks
  • eReplica

Help

  • Contact the Newsroom
  • Contact Customer Care
  • Reader Representative
  • Advertise
  • Licensing & Syndication
  • Request a Correction
  • Send a News Tip

Terms of Use

  • Digital Products Terms of Sale
  • Print Products Terms of Sale
  • Terms of Service
  • Privacy Policy
  • Submission & Discussion Policy
  • RSS Terms of Service
  • Ad Choices

Read our E-Paper

Developed by : India Online Business Solution

Add New Playlist

No Result
View All Result

© 2020 Gujarat Vaibhav | India Online Business Solutions

  • TRENDING TODAY
  • Gujarat
  • Rajasthan
  • Videos
  • Entertainment

Subscription

गरमागरम खबरे

E Paper

समाचार

  • राष्ट्र वैभव
  • विदेश वैभव

कोविड -19

  • वीडियो & Podcast
  • Expert वैभव
  • Report वैभव
  • विश्व Tracker

राज्य वैभव

  • गुजरात वैभव
  • राजस्थान वैभव
  • पंजाब वैभव
  • राजधानी वैभव
  • उत्तर प्रदेश वैभव
  • उत्तराखंड वैभव
  • मध्यप्रदेश वैभव
  • छत्तीसगढ़ वैभव
  • हरियाणा वैभव
  • बिहार वैभव
  • झारखंड वैभव
  • हिमाचल वैभव
  • महाराष्ट्र वैभव
  • दिल्ली वैभव

Commerce वैभव

  • Agro वैभव
  • Industry वैभव
  • Economy वैभव
  • वैभव Market
  • वैभव Budget 20-20

Crossword + "Free Games"

  • Comics
  • Sudoku
  • Mahjongg
  • Word Wipe
  • Solitaire

विचार विमर्श

  • Editorial वैभव
  • आपकी राइ
  • Columnist
  • वैभव Bloggers
  • Interviews
  • Cartoon
  • आपकी संपादक
  • News Correction

Sports Vaibhav

  • Athletic
  • Cricket
  • Football
  • Hockey
  • Motorsports
  • Tennis
  • Races
  • Other Sports

वैभव Entertainment

  • कला वैभव
  • Dance
  • चल चित्र
  • Theatre
  • Music
  • Reviews

समाज वैभव

  • History
  • सभ्यता एव संस्कृति

पुस्तक संसार

  • Authors
  • Reviews

बच्चो की प्यारी दुनियाँ

Lifestyle वैभव

  • Travel
  • Fashion
  • Food
  • Fitness
  • Homes
  • Luxury
  • Farming

Sci-Tech वैभव

  • Technology
  • विज्ञान वैभव
  • Environment

Edu वैभव

  • Career
  • College
  • School

Multimedia Vaibhav

वैभव विशेष

नारी विशेष

देश के जवान

हमारा आर्य समाज

वैभव धर्म

मैं भी पत्रकार

  • Classifieds
  • eBooks
  • Subscribe
  • About Us
Lost your password?